newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Athiya Shetty-KL Rahul Relationship: अथिया शेट्टी-केएल राहुल ने पब्लिक किया अपना रिलेशनशिप, शेयर की ये तस्वीर

Athiya Shetty-KL Rahul Relationship: अभिनेत्री अथिया शेट्टी के 29वें जन्मदिन पर क्रिकेटर केएल राहुल ने एक प्यार भरे पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया। राहुल ने अथिया के साथ पोज देते हुए दो तस्वीरें शेयर कीं।

मुंबई। अभिनेत्री अथिया शेट्टी के 29वें जन्मदिन पर क्रिकेटर केएल राहुल ने एक प्यार भरे पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया। राहुल ने अथिया के साथ पोज देते हुए दो तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीर में दोनों भोली सूरत बनाते नजर आ रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में वे कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं।

राहुल ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे माय (लव इमोजी) एटदरेट अथियाशेट्टी,” जिसे वर्तमान में 1.9 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं।अथिया और राहुल को अक्सर साथ देखा जाता है। हालांकि दोनों अपने रिश्ते को लेकर हमेशा ही चुप्पी साधे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul? (@rahulkl)

अथिया को आखिरी बार पर्दे पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में देखा गया था। इसके अलावा वो कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अथिया ने कॉमेंट में दिल वाली इमोजी पोस्ट की है। फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं साथ ही उनकी जोड़ी को खूूबसूरत और परफेक्ट बता रहे हैं।