newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nakul Mehta: नकुल मेहता के फैंस के लिए बुरी खबर, खराब तबीयत होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए एक्टर

Nakul Mehta: नकुल मेहता टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया है जिससे उन्हें घर-घर पहचान मिली है। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है लेकिन उनकी खराब तबीयत की खबर सुनकर फैंस काफी निराश और परेशान हैं।

नई दिल्ली। टीवी के पॉपुलर एक्टर नकुल मेहता के फैंस के लिए बुरी खबर हैं। एक्टर की तबीयत ठीक नहीं है और वो अस्पताल में एडमिट हैं। नकुल मेहता फिल्म सोनी टीवी के सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में काम कर रहे हैं। जिसमें वो राम कपूर की भूमिका निभा रहे हैं। सीरियल में प्रिया के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। फैंस को सीरियल काफी पसंद भी आ रहा है। हालांकि अब शायद एक्टर को शूटिंग से ब्रेक लेना पड़े क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है।

टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं नकुल

नकुल मेहता टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया है जिससे उन्हें घर-घर पहचान मिली है। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है लेकिन उनकी खराब तबीयत की खबर सुनकर फैंस काफी निराश और परेशान हैं। इस वक्त एक्टर अस्पताल में भर्ती हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एक्टर को एक छोटी सी सर्जरी से गुजरना पड़ेगा। सर्जरी के  बाद एक्टर को काम से थोड़ा ब्रेक लेना होगा। अब एक्टर कब काम पर वापसी करेंगे ये बात साफ नहीं है। खबर सामने आने के बाद फैंस लगातार एक्टर की अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं।

शो में देखने को मिल रहा जबरदस्त ट्विस्ट

बात अगर एक्टर के शो की करें तो फिलहाल शो में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। प्रिया और राम दोनों ही अलग-अलग मोड़ पर खड़े है। राम प्रिया से उनकी मां को सजा दिलाने के लिए कह रहा है जबकि प्रिया को अपनी मां पर पूरा विश्वास है कि वो गलत नहीं कर सकती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच दूरियां आ जाती हैं। वहीं राम की मां नंदिनी सारी प्रॉपर्टी हड़पने का प्लान कर रही है। वो राम को मैनिपुलेट करके वसीयत भी बना लेती है। गौरतलब है कि नकुल मेहता ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। एक्टर इश्कबाज, प्यार का दर्द है, दिल बोले ओबेरॉय में भी काम किया है। इसके अलावा एक्टर ओटीटी के कई प्रोजेक्ट्स में भी दिख चुके हैं।