newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Man vs Wild: इंडिया आ रहे हैं बेयर ग्रिल्स, ‘प्रियंका-विराट’ जानें कौन होगा बेयर के साथ जंगल की सैर पर ?

Man vs Wild: पहले इस शो के एपिसोड्स में रजनीकांत, अक्षय कुमार, विक्की कौशल और रणवीर सिंह समेत पीएम मोदी तक जंगल की सैर कर चुके हैं। दर्शकों ने इन एपिसोड्स को काफी पसंद किया था। शो के इंडियन फैंस इसमें इंडियन गेस्ट्स को देखकर काफी खुश हो गए थे।

नई दिल्ली। डिस्कवरी चैनल का मोस्ट पॉपुलर एडवेंचर शो ‘मैन वर्सेस वाइल्ड’ एक बार फिर अपने नए एपिसोड्स के साथ टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला है। माना जा रहा है कि इस बार इस शो में प्रियंका चोपड़ा या विराट कोहली जंगल यात्रा करते हुए नजर आ सकते हैं। इससे पहले इस शो के एपिसोड्स में रजनीकांत, अक्षय कुमार, विक्की कौशल और रणवीर सिंह समेत पीएम मोदी तक जंगल की सैर कर चुके हैं। दर्शकों ने इन एपिसोड्स को काफी पसंद किया था। शो के इंडियन फैंस इसमें इंडियन गेस्ट्स को देखकर काफी खुश हो गए थे। ऐसे में अगर प्रियंका चोपड़ा या फिर विराट कोहली इस शो में मेहमान बनकर आते हैं तो फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

बेयर ग्रिल ने कही ये बात

पॉपुलर शो ‘मैन वर्सेस वाइल्ड’ के होस्ट बेयर ग्रिल्स ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि- ‘प्रियंका नंबर वन सेलिब्रिटी हैं। विराट कोहली भी नजर आ सकते हैं। दोनों ही इंस्पीरेशनल फिगर्स हैं। दुनिया इन्हें प्यार करती है। इनकी कहानी, जर्नी और लाइफ के बारे में लोग जानना चाहेंगे। अगर दोनों में से कोई भी शो में आता है तो मेरे लिए यह सौभाग्य की बात होगी।’ बेयर ने आगे बताया कि आने वाले महीनों में वो भारत आएंगे और शूट करेंगे। बेयर के साथ इस बार जंगल की सैर पर प्रियंका होंगी या विराट होंगे इसे लेकर बेयर नहीं अभी कुछ नहीं बताया है।

बेयर ग्रिल

बेयर ग्रिल को इंडिया बहुत पसंद हैं। वो बताते हैं कि- जब इंडिया आता हूं, मुझे बहुत प्यार मिलता है। इंडिया के साथ जो मेरा कनेक्शन है, वह अद्भुत है। पीएम मोदी हों या रणवीर सिंह, सभी के साथ मेरा बॉन्ड अच्छा रहा है। काफी खूबसूरत।