newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhabiji Ghar Par Hai: नई ‘भाभी जी’ ने उड़ाए तिवारी जी के होश! शो में ऐसे हुई ग्रैंड एंट्री, देखें Video

Bhabiji Ghar Par Hai: विदिशा श्रीवास्तव साउथ की कई फिल्में और टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। भारत में अनीता भाभी के चाहने वालों की संख्या लाखों में है। अब देखना होगा कि फैंस नई अनीता भाभी को स्क्रीन पर कितना पसंद करते हैं।

नई दिल्ली। टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ में नई ‘गौरी मैम’ की धाकड़ एंट्री हो चुकी है। अनीता भाभी के शो में आते ही मोहल्ले की गलियां एक बार फिर गुलजार हो गई हैं। तिवारी जी और मोहल्ले के लोग लंबे समय से नई गौरी मैम का इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो में अनीता भाभी के रूप में विदिशा श्रीवास्तव तिवारी जी के होश उड़ाते हुए ग्रैंड एंट्री करती दिखाई देती हैं। विदिशा श्रीवास्तव शो में अनीता भाभी के रोल में नजर आएंगी और एक्ट्रेस ने नेहा पेंडसे को रिप्लेस किया है। तिवारी जी नई भाभी जी की स्माइल पर इस तरह फिदा हो जाते हैं कि हवा में उड़कर वह पीछे मौजूद लोगों की गोद में जा गिरते हैं।

&TV के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रोमो को जारी किया गया है। मेकर्स ने लिखा, अपनी अदाओं से आप सब के दिलों पर राज करने आ रही हैं अनीता भाबी, 22 मार्च से, सिर्फ पर।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AndTV Official (@andtvofficial)


शो के प्रोमो को फैंस से मिले जुले रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, अब आएगा मजा। एक दूसरे यूजर ने लिखा, नयी अनीता, वॉव। वहीं एक इंस्टा यूजर ने लिखा, ‘सौम्या टंडन से बेहतर इस रोल को कोई भी नहीं निभा सकता है।’

विदिशा श्रीवास्तव साउथ की कई फिल्में और टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। भारत में अनीता भाभी के चाहने वालों की संख्या लाखों में है। अब देखना होगा कि फैंस नई अनीता भाभी को स्क्रीन पर कितना पसंद करते हैं।