newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ताजा चाय पिलाकर निरहुआ संग अंजना सिंह का बेडरूम रोमांस, जगा रही बदन की फुर्ती

Bhojpuri actress Anjana Singh and Nirahua’s old song Pila Taza Chai went viral: खबर लिखे जाने तक गाने पर 2 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। गाने को सिंगर इंदु सोनाली,निरहुआ और अविनाश झा घुंघरू जी ने गाया है। फिल्म हथकड़ी साल 2014 में रिलीज हुई थी और सिनेमाघरों में हिट साबित हुई थी

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलैरिटी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। हर वर्ग के लोग भोजपुरी गानों को खूब पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर गानों के व्यूज 600 मिलियन तक पहुंच जाते हैं। आए दिन कोई न कोई भोजपुरी गाना वायरल होता रहता है और अब अंजना सिंह और निरहुआ का रोमांस कोहराम मचा रहा है। दोनों का एक रोमांटिक गाना सोशल मीडिया पर सालों बाद वायरल हो रहा है और गाने में अंजना सिंह को पहचान पाना आपके लिए बहुत मुश्किल हैं। तो चलिए जानते हैं कि गाने में क्या खास है।

 

नाइट सूट में अंजना का जलवा

अंजना सिंह और निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव का गाना  ‘पीला ताजा चाय राजा जी,वायरल हो रहा है। गाना फिल्म ‘हथकड़ी’ का है, जो साल 2014 में रिलीज हुई थी। गाने में अंजना सिंह नाइट सूट में ही सुबह सुबह निरहुआ को चाय बनाकर पिला रही हैं..एक्ट्रेस बड़े सिजलिंग अवतार में निरहुआ को चाय बनाकर देती हैं और उसके शरीर में फुर्ती लाने की बात करती हैं। हालांकि ये गाना काफी सेंशुअल है और गाने के लिरिक्स बाफी बोल्ड हैं। सीन्स भी गाने के काफी रोमांटिक है। गाने में अंजना और निरहुआ को बैड पर रोमांस करते हुए देखा जा रहा है,वो भी चाय के साथ।

2014 में रिलीज हुई थी फिल्म

खबर लिखे जाने तक गाने पर 2 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। गाने को सिंगर इंदु सोनाली,निरहुआ और अविनाश झा घुंघरू जी ने गाया है। फिल्म हथकड़ी साल 2014 में रिलीज हुई थी और सिनेमाघरों में हिट साबित हुई थी। फिल्म में अंजना सिहं और दिनेश लाल यादव के अलावा खेसारी लाल यादव, सीमा सिंह और सिद्धार्थ सेंगर दिखे थे। काम की बात करें तो अंजना सिंह अपनी नई फिल्म के साथ आ रही हैं,जिसका नाम है, मेरी बेटी मेरा अभिमान। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है,जबकि निरहुआ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की वाइस डबिंग कर रहे हैं।