newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maya Govind: नहीं रही मशहूर गीतकार माया गोविंद, 80 साल की उम्र में खराब तबीयत की वजह से हुआ निधन

Maya Govind: लंबी बीमारी से जूझ रही माया गोविंद ने दुनिया को गुरुवार को अलविदा कह दिया। बता दें कि माया बीते काफी समय से बीमार चल रही थीं। उनका 80 साल की उम्र में निधन हो गया। इस दुखद खबर के सामने आने के बाद हर कोई गमगीन है। ऐसे में हर कोई उनकी आत्मा की शांति की कामना कर रहा है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की पॉपुलर गीतकार माया गोविंद अब हमारे बीच नहीं रही हैं। लंबी बीमारी से जूझ रही माया गोविंद ने दुनिया को गुरुवार को अलविदा कह दिया। बता दें कि माया बीते काफी समय से बीमार चल रही थीं। उनका 80 साल की उम्र में निधन हो गया। इस दुखद खबर के सामने आने के बाद हर कोई गमगीन है। ऐसे में हर कोई उनकी आत्मा की शांति की कामना कर रहा है। ये खबर पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए शौक की खबर है। माया गोविंद के द्वारा लिखे गए कई गानों ने बॉलीवुड को गुलजार किया है। आज भी वो गानें फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए हैं।

350 से ज्यादा गानें लिख चुकी हैं गीतकार

माया गोविंद बॉलीवुड का जाना माना नाम है जिन्होंने बॉलीवुड को अनगिनत गाने दिए हैं। उन्होंने अपने करियर में 350 से ज्यादा गाने लिखे हैं। उन्होंने सिर्फ फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि टीवी सीरियल्स के लिए भी गाने लिखे हैं। उन्होंने कई फेमस किताबें भी लिखी हैं। गौरतलब है कि माया गोविंद का अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे के बाद होगा। उनका अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट, विले पार्ले वेस्ट, मुंबई में किया जाएगा। 80 वर्षीय गीतकार करीब दो महीने से अस्वस्थ चल रही थीं। माया ने अपने करियर में कई सुपरहिट्स गाने दिए हैं जिसमें उन्होंने सावन आने दो फिल्म का गाना कजरे की बाती, आंखों में बस गई हो तुम, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, तेरी मेरी प्रेम कहानी और रानी के चेहरे वाली जैसे तमाम हिट गीतों को लिखा है।

कई पुरस्कारों से भी किया जा चुका है सम्मानित

माया गोविंद को कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने 1970 में प्रसिद्ध मंच नाटक खामोश में वेनारे बाई का रोल प्ले किया था जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। फिल्मों के अलावा माया ने कई टीवी सीरियल्स के लिए गाने और पटकथा लिखी है। उन्होंने महाभारत के कई गीत,छंद और दोहे लिखे हैं। उन्होंने विष्णु पुराण’, ‘किस्मत’, ‘द्रौपदी’, और ‘आप बीती जैसे सीरियल्स में लेखनी का भी काम किया है।