newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tinku Jiya Bhojpuri Version: ‘टिंकू जिया’ के भोजपुरी वर्जन ने इंटरनेट पर लगाई आग, झूमने पर मजबूर कर देगा गाने का वीडियो

Tinku Jiya Bhojpuri Version: रिलीज होते ही टिंकू जिया का भोजपुरी वर्जन तहलका मचा रहा है। टिंकू जिया के भोजपुरी वर्जन में अंकुश-राजा और स्नेह उपाध्याय की जुगलबंदी लोगों को खूब पसंद आ रही है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के फेमस आइटम सॉन्ग ‘टिंकू जिया’ का भोजपूरी वर्जन हाल ही में रिलीज किया गया है। इस गाने को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही टिंकू जिया का भोजपुरी वर्जन तहलका मचा रहा है। टिंकू जिया के भोजपुरी वर्जन में अंकुश-राजा और स्नेह उपाध्याय की जुगलबंदी लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस गाने के भोजपुरी वर्जन ने रिलीज के पांच दिन के अंदर ही 3.8 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।

अनु मालिक के फेमस गाने का भोजपुरी में रिक्रिएशन

टिंकू जिया हिंदी फिल्म यमला पगला दीवाना में फिल्माया गया था। इस गाने के ओरिजिनल वर्जन के बोल मशहूर म्यूजिशियन अनु मलिक ने लिखे हैं। इस गाने को ममता शर्मा और जावेद अली ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया था। वहीं बात करें इस गाने के भोजपुरी वर्जन की तो टिंकू जिया के भोजपुरी वर्जन के वीडियो में अंकुश-राजा और स्नेह की सीटीमार केमिस्ट्री लोगों को खूब रास आ रही है। टिंकू जिया के भोजपुरी वर्जन में स्नेह उपाध्याय के ठुमके पर अंकुश और राजा दोनों कायल हो रहे हैं। इस गाने के वीडियो में स्नेह उपध्याय अपने हुस्न का जादू बिखेर रही हैं। उनके लटके-झटके देख फैंस लट्टू हो रहे हैं।

 

टिंकू जिया के भोजपुरी वर्जन को अब तक 3.8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। टिंकू जिया के भोजपुरी वर्जन को स्नेह उपाध्याय और अंकुश राजा ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को शिशिर पांडे ने म्यूजिक दिया है। गाने के बोल बिट्टू विद्यार्थी ने लिखे हैं।