newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 14: ‘वीकेंड का वार’ पर होगा जमकर बवाल, फिर अर्शी पर फूटेगा सलमान खान का गुस्सा, जानें कौन होगा बेघर…

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) आज ‘विकेंड का वार (Weekend ka War) है।’ इस एपीसोड में जमकर बवाल होने वाला है। बीते हफ्ते में बिग बॉस के घर में काफी कुछ हुआ है। जिस पर शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) घर वालों को लताड़ लगाते नजर आएंगे।

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) आज ‘विकेंड का वार (Weekend ka War) है।’ इस एपीसोड में जमकर बवाल होने वाला है। बीते हफ्ते में बिग बॉस के घर में काफी कुछ हुआ है। जिस पर शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) घर वालों को लताड़ लगाते नजर आएंगे। शो के टेलिकास्ट होने से पहले शनिवार के एपीसोड की कुछ झलकियां सामने आ गई हैं। जुससे साफ जाहिर हैं कि सलमान आज अर्शी खान (Arshi Khan) पर जमकर क्लास लगाएंगें।

salman khan bigg boss

अर्शी ने विकास गुप्ता के साथ जो हरकत की उसको लेकर सलमान ने अर्शी को काफी सुनाया। वहीं, रुबीना भी उनपर कई आरोप लगाती नजर आईं। चारो ओर से खुद को घिरता देख अर्शी घर छोड़ना का फैसला करती हैं। लेकिन अब खबरों के मुताबिक उनकी जगह कश्मीरा घर से बेघर हो जाएंगी।

सबसे बड़ी खबर जो सामने आ रही है वो ये है कि इस बार कश्मीरा शाह घर से बेघर हो जाएंगी। इस बात की पुष्टि ‘द खबरी’ ने की है। हालांकि चैनल और मेकर्स की तरफ से ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस बात की सच्चाई तो आज के एपिसोड में ही पता चलेगी।

kashmira shah

कश्मीरा शाह काफी मजबूत कंटेस्टेंट थीं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही बाकी चैलेंजर्स के साथ बिग बॉस के घर में एंट्री की थी। हालांकि वो हाद में काफी कमजोर नजर आने लगी। शायद इसलिए उन्हें फैंस ने कम वोट दिए और वो घर से बेघर हो गई।