नई दिल्ली। टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में हर दिन प्रतियोगी के बीच लगातार घमासान देखने को मिल रहा है। इसके अलावा शो में ट्विटस्ट भी देखने को मिल रहा है। बिग बॉस अब अपने फिनाइले की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। वहीं बिग बॉस के घर से एक और सदस्य का सफर खत्म हो गया है। जिग्ना वोरा कम वोट के चलते घर से बेघर हो चुकी है। बता दें कि इस सप्ताह बिग बॉस के घर से बेघर के लिए 5 सदस्यों का नाम नॉमिनेटेड हुआ था। जिसमें सना खान, सनी आर्या अनुराग डोभाल, जिग्ना वोरा और अंकिता लोखंडे का नाम शामिल है। लेकिन अब जिग्ना वोरा का शो में सफर खत्म हो गया और एलिमिनेट हो गई है।
.@JignaVora5 hui ghar se beghar, send her love in the comment section! 👇✨#BB17 #BiggBoss17 #BiggBoss @BeingSalmanKhan #ShanivaarKaVaar pic.twitter.com/aClQCoEOIT
— ColorsTV (@ColorsTV) November 25, 2023
शो से बाहर आते ही पूर्व पत्रकार जिग्ना ने कई बड़े राज खोले और उन्होंने बिग बॉस के विजेता के नाम से भी पर्दा उठाया। जिग्ना वोरा ने इंटरव्यू में मुनव्वर फारूकी को ट्रॉफी का प्रबल दावेदार बताया। इसके अलावा उन्होंने टॉप 5 में मुनव्वर फारूकी, अभिषेक, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन का नाम बताया। जिग्ना ने इंटरव्यू में कहा, जहां मुझे अपने प्वाइंट्स रखने चाहिए थे। वहां पर बहुत अच्छे से रखे। मैंने दूसरे की तरह चिल्लाकर नहीं रखे। मैंने झगड़े नहीं किए। कॉफी और पराठे चोरी नहीं किए। शायद सबको वो पंसद है उसमें टीआरपी मिलती है मैंने वो नहीं किया। मन्नारा चोपड़ा और खानजादी के बीच झगड़ा हुआ था तब मैंने खानजादी के साथ कितना भी मनमुटाव था मैंने उसकी साइड ली थी।
#JignaVora Elimination Interview says:#MunawarFaruqi is Right to lift #BiggBoss17 Trophy, Reacts on #AnkitaLokhande and #VickyJain treating eachother.
I played with Dignity pic.twitter.com/pDQjH5Sqdx— The Khabri (@TheKhabriTweets) November 25, 2023
विक्की और अंकिता के रिश्ते पर जिग्ना वोरा ने कहा, हर वाइफ को लगता है कि हसबैंड साथ आया है तो इमोशनल उसको सपोर्ट करे। उसके साथ बात करे। विक्की बाकि लोगों में उलझे रहते है उनके टाइम नहीं मिलता है वही अंकिता की शिकायत है।
Ankita aur Vicky ko milegi aaj unki mothers se motivation aur advice. 😃
Dekhiye #BiggBoss17, Mon-Fri 10PM & Sat-Sun 9PM sirf #Colors aur @JioCinema par. pic.twitter.com/cwuu9DKUv3
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 26, 2023
अब तक ये प्रतियोगी हो चुके है बाहर
बता दें कि बिग बॉस के घर से अब तक 4 प्रतियोगी बाहर का रास्ता देख चुके हैं। जिग्ना वोरा के अलावा नाविद सोले, मनस्वी ममगई और सोनिया बंसल शो से आउट हो गए है। हालांकि बिग बॉस-17 में सोनिया बंसल की री एंट्री होने जा रही है। घर से बेघर होने वाली वो पहली सदस्य थी। बिग बॉस ने घर मौजूद सदस्य से पूछा था कि सना और सोनिया में किसको घर से बेघर करना चाहते है जिसमें ज्यादातर सदस्यों ने सोनिया बंसल का नाम लिया था।