newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss OTT: आज से शुरू ‘बिग बॉस ओटीटी’, करण जौहर ने कुछ ऐसे मारी घर में एंट्री, वीडियो वायरल

Bigg Boss OTT: दरअसल, वूट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर करण जौहर का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो बिग बॉस के घर में एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी एंट्री इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने अपनी फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के टाइटल ट्रैक पर घर के अंदर कदम रखा।

मुंबई। टीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) के फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। ये शो आज रात 8 बजे वूट ऐप पर दिखाया जाएगा। जिसका मतलब है कि कुछ ही घंटों बाद आप अपने फेवरेट शो देख पाएंगे। ये पहली बार होगा जब बिग बॉस ओटीटी पर दिखाया जा रहा है। इससे पहले ये शो कलर्स टीवी पर ही टेलिकास्ट किया जाता था। लेकिन ओटीटी के बढ़ते कल्चर को देखते हुए मेकर्स ने इसे ओटीटी पर पेश करने का फैसला लिया है। यही कारण है कि इस बार ये शो वूट पर आने वाला है। इस शो के ओटीटी वर्जन को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। वूट पर शो के वीडियो जारी किए जा रहे हैं, जिसमें सबसे खास करण जौहर (Karan Johar) का वीडियो है। इस वीडियो में उनकी घर में एंट्री दिखाई जा रही है। जो काफी हटकर है।

karan

दरअसल, वूट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर करण जौहर का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो बिग बॉस के घर में एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी एंट्री इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने अपनी फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के टाइटल ट्रैक पर घर के अंदर कदम रखा।

इस वीडियो में करण घर के कोने-कोने को दिखा रहे हैं। ये वीडियो जब से सामने आया है तब से वायरल हो रहा है। वीडियो में वो कहते नजर आते है कि- इस घर का नियम कभी खुश कभी गम, आया हूं मैं करण, हम और आप मिलकर करेंगे फन।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

बिग बॉस ओटीटी के घर की दिखी झलक

इसके अलावा दर्शकों को बिग बॉस ओटीटी के घर को देखने की भी एक्साइटमेंट थी। काफी समय से घर की इनसाइड तस्वीरें वायरल हो रही थी। लेकिन अब मेकर्स ने घर की झलक दिखा दी है। जिसमें घर के अंदर का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है।