newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharti Singh: गोद में बेबी प्रिंस को लिए मीडिया के सामने आए कॉमेडियन भारती और हर्ष लिम्बाचिया, दोनों के चेहरों पर दिखी खुशी

Bharti Singh: हाल ही में भारती सिंह अस्पताल से डिस्चार्ज हुई हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारती और हर्ष के तमाम वीडियो और फोटोज उनके न्यू बॉन बेबी के साथ सामने आ रहे हैं। भारती सिंह को कैंडी अस्पताल के बाहर देखा गया। जहां हर्ष की गोद में लिटिल प्रिंस को देखा गया।

नई दिल्ली। कॉमेडियन भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया बीते रविवार को माता-पिता बने हैं। भारती ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है।कॉमेडियन ने सोशल मीडिया के जरिए बेबी बॉय को जन्म देने की जानकारी दी थी। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। हर किसी ने अपने अंदाज में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को बधाई थी। अब पहली बार भारती अपने बेटे के साथ पैपराजी के सामने आई हैं। उन्होंने मीडिया के सामने अपने बेटे के साथ फस्ट  अपीरियंस दी है। भारती के बच्चे को देखने के लिए हर कोई बेताब है।

 

मीडिया के सामने बच्चे को लेकर पहुंची भारती सिंह

हाल ही में भारती सिंह अस्पताल से डिस्चार्ज हुई हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारती और हर्ष के तमाम वीडियो और फोटोज उनके न्यू बॉन बेबी के साथ सामने आ रहे हैं। भारती सिंह को कैंडी अस्पताल के बाहर देखा गया। जहां हर्ष की गोद में लिटिल प्रिंस को देखा गया। पैपराजी ने बच्चे की पहली झलक को कैप्चर करने की कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए। हर्ष और भारती दोनों ही मीडिया के सामने काफी खुश नजर। सभी लोगों ने बेटा होने की खुशी में भारती और हर्ष को बधाई दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बता दें कि इससे पहले भारती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपनी पूरी लेबर जर्नी को दिखाया गया था। भारती ने इस वीडियो को अपने YouTube चैनल पर डाला था। वीडियो में भारती ने बताया कि उन्होंने अकेले कितना दर्द झेला था। वीडियो में भारती बताती हैं कि उन्हें हल्का कमर में दर्द था और उन्होंने अपने दर्द के बारे में परिवार में से किसी को नहीं बताया था। भारती आगे बताती है कि अब दर्द बढ़ चुका है और वो हर्ष के साथ अस्पताल जा रही हैं। वीडियो में भारती कहती हैं कि मैं काफी डरी हुई हूं लेकिन एक्साइटेड भी हूं। इतना डर मुझे स्टेज पर जाने से भी नहीं लगा जितना अस्पताल जाने से लग रहा है।