newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dara Singh: कभी ड्रम बनाने वाली कंपनी में काम करते थे दारा सिंह, अच्छी कद-काठी ने बनाया रामायण का हनुमान

Dara Singh: उन्होंने कई फिल्म्स और टीवी सीरियल में काम किया। हालांकि एक्टर को असल पहचान रामायण में हनुमान जी का रोल प्ले करके मिली। एक्टर का वो रोल फैंस के दिलों में इतना ज्यादा बस गया कि उन्हें घर-घर भगवान हनुमान जी के तौर पर पूजा जाने लगा।

नई दिल्ली। पंजाबी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग से मशहूर हुए दारा सिंह की आज पुण्यतिथि है। उन्होंने कई फिल्म्स और टीवी सीरियल में काम किया। हालांकि एक्टर को असल पहचान रामायण में हनुमान जी का रोल प्ले करके मिली। एक्टर का वो रोल फैंस के दिलों में इतना ज्यादा बस गया कि उन्हें घर-घर भगवान हनुमान जी के तौर पर पूजा जाने लगा। लोगों को दारा सिंह में भगवान बजरंगबली दिखने लगे। तो चलिए आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर एक्टर के अनकहे किस्से और दिलचस्प बातों के बारे में जानते हैं।

500 से ज्यादा कुश्ती मैचों में लिया हिस्सा

दारा सिंह का असल नाम दीदार सिंह रंधावा था और उनका जन्म पंजाब के गांव धरमूचक में 19 नवंबर 1928 को हुआ था। दारा सिंह को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। हालांकि उन्होंने पहले पहलवानी में हाथ आजमाया। पहलवानी के दम पर दारा सिंह ने भारत का नाम रौशन किया और कई मेडल भी जीते। उन्होंने टीवी सीरियल्स और फिल्मों में एक्टिंग तो की ही, साथ ही उन्होंने फिल्मों का निर्देशन और निर्माण भी किया। बात करें दारा सिंह के पहलवानी करियर की तो उन्होंने 500 से ज्यादा कुश्तियां लड़ी हैं और कभी एक भी मैच नहीं हारे। दारा ने 200 किलो के किंग कॉन्ग को पछाड़कर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी।

ड्रम बनाने वाली कंपनी में किया था

1954 में दारा सिंह इंडियन कुश्ती चैम्पियन बने थे लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहले दारा सिंह विदेश में डम बनाने वाली कंपनी में काम करते थे। दारा सिंह 20 साल की उम्र में सिंगापुर चले गए थे। जहां जाकर उन्होंने डम बनाने वाली कंपनी में काम किया। सिंगापुर जाकर ही दारा सिंह ने कुश्ती करने का प्लान किया था। जिसके बाद साल 1983 में उन्होंने  पहलवानी से संन्यास ले लिया। सबसे ज्यादा  पॉपुलैरिटी एक्टर ने रामायण में हनुमान जी बनकर बटोरी थी। जिसके बाद वो घर-घर भगवान के तौर पर पूजे जाने लगे।एक्टर ने ‘संगदिल’ से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।