newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

RRR Trailer Out: ‘आरआरआर’ के ट्रेलर में Junior NTR ने मचाया धमाल, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

RRR Trailer Out: मल्टीस्टारर फिल्म ‘आरआरआर’ का ट्रेलर (RRR Trailer Out Realse) रिलीज कर दिया गया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस ट्रेलर में दमदार एक्शन, डायलॉग और इमोशंस भरपूर नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे ब्रिटिश हुकूमत की जंग में दोस्ती, प्यार और धोखा मिलता है।

नई दिल्ली। फिल्म बाहुबली फेम एस राजामौली (Rajamouli) अपनी आने वाली नई फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में कई बड़े सुपर स्टार्स हैं। जिनमें आलिया भट्ट (Alia Bhatt), जूनियर एनटीआर (Jr NTR), राम चरण तेजा (Ram Charan Teja) और अयज देवगन (Ayaz Devgan) शामिल हैं। इस फिल्म को फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म का ट्रेलर (RRR Trailer Out Realse) रिलीज कर दिया गया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस ट्रेलर में दमदार एक्शन, डायलॉग और इमोशंस भरपूर नजर आ रहा है। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे ब्रिटिश हुकूमत की जंग में दोस्ती, प्यार और धोखा मिलता है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है।

एस राजामौली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा उम्मीद है कि इस 3 मिनट के ट्रेलर में आपको फिल्म आरआरआर’ की ग्लोरी दिखेगी। साथ ही उन्होंने इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया। उन्होंने लिखा ये फिल्म 7 जनवरी 2022 में रिलीज होगी।

क्या है ट्रेलर में…

लगभग 3 मिनट 16 सेकेंड के इस ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत एक बड़ी सी बिल्डिंग से होती है। जिसमें एक बैकग्राउंड वॉयस भी आ रही है। इसके अलावा ट्रेलर में रामचरण के अलावा जूनियर एनटीआर एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। एक तरफ एनटीआर शेर से लड़ते नजर आ रहे हैं तो दुसरी तरफ अलग सीन में वो पैर से ठोकर मार कर बाइक हवा में उछाल देते हैं।

फिल्म ‘आरआरआर’ के ट्रेलर में आलिया भट्ट और अजय देवगन की झलक भी नजर आई। हालांकि ट्रेलर में तो इन्हें ज्यादा फुटेज नहीं मिली लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में इनका रोल कितना होगा। ये एक्शन फिल्म 7 जनवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अजय-आलिया का तेलुगू डेब्यू

फिल्म ‘आरआरआर’ के साथ आलिया भट्ट और अजय देवगन का ये तेलुगू डेब्यू है। ये एक पीरियड फिल्म है जिसमें स्वतंत्रता सेनानी कोमराम भीम और अल्लूरी सीतारामराजू के जीवन की काल्पनिक कहानी है।