newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अंगद बेदी की चलने में मदद कर रही है बेटी मेहर, देखें ये वीडियो

नेहा धूपिया के पति और एक्टर अंगद बेदी इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें, उनके घुटने सर्जरी की गई है। लेकिन इसके बावजूद भी वो अपनी बेटी के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

मुंबई। नेहा धूपिया के पति और एक्टर अंगद बेदी इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें, उनके घुटने सर्जरी की गई है। लेकिन इसके बावजूद भी वो अपनी बेटी के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें, अंगद ने अस्पताल से एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें मेहर उन्हें चलने में मदद करती नजर आ रही है।

Angad_Bedi daughter meher

इसके साथ ही वीडियो के साथ अंगद ने लिखा- ‘साडी जान! वाहेगुरु मेहर करे।।।सबसे अनमोल तोहफा!!! आपके आशीर्वाद के लिए बहुत बहुत धन्यवाद’। अंगद बेदी और नेहा धूपिया अक्सर अपनी बेटी मेहर धूपिया बेदी के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

आपको बताते चलें कि बालाजी बैनर की फिल्म ‘मुम्भाई’ के एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान अंगद का दाहिना घुटना चोटिल हो गया था। घुटने की सर्जरी के लिए अंगद अस्पताल में एडमिट हैं। अब सर्जरी के बाद वे धीरे-धीरे चलने की कोशिश कर रहे हैं। अब अंगद की लेटेस्ट वीडियो से यही लगता है कि उनकी इस कोशिश में उनकी बेटी भी साथ दे रही हैं।

angad bedi

इसके साथ ही आपको बता दें, अंगद बेदी की अपकमिंग मूवी गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल है। इस फिल्म में अंगद, जाह्नवी कपूर के भाई का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा अंगद एमेजॉन प्राइम के पॉपुलर शो इनसाइड एज में भी काम कर चुके हैं।