newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Deepika Padukone: कभी इस एक्टर की तस्वीर तक को चूमकर सोती थी दीपिका पादुकोण बाद में बनाने लगी सुसाइड करने का प्लान

Happy Birthday Deepika Padukone: दीपिका आज बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शुमार हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक़्त ऐसा भी था दीपिका की जिंदगी में जब एक्ट्रेस आत्महत्या करना चाहती थीं। जी हां आइए बताते हैं विस्तार में…

नई दिल्ली। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार दीपिका पादुकोण आज 38 साल की हो गईं हैं। बॉलीवुड की ”मस्तानी” आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। गुजरे हुए साल 2023 की बात करें तो ये साल दीपिका के लिए बेहद खास रहा। एक्ट्रेस ने साल 2023 की शुरुआत में ही शाहरुख़ खान के साथ ”पठान” देकर छपाक और गहराइयां की असफलता के बाद धमाकेदार वापसी की। इसके बाद दीपिका ने साल 2023 में ही वापस शाहरुख खान के साथ ”जवान” से एक और ब्लॉकबस्टर डिलीवर किया। दीपिका आज बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शुमार हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक़्त ऐसा भी था दीपिका की जिंदगी में जब एक्ट्रेस आत्महत्या करना चाहती थीं। जी हां आइए बताते हैं विस्तार में…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vogue Singapore (@voguesingapore)

दीपिका ने बनाया था आत्महत्या करने का प्लान

अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ बुलंदियों पर होने के बावजूद एक वक्त ऐसा भी था जब दीपिका पादुकोण डीप डिप्रेशन में थीं। उन्होंने लोगों से मिलना और घर से निकलना भी कम कर दिया था। उन्हें सिर्फ सोते रहना अच्छा लगता था, क्योंकि दीपिका का मानना था कि ये उनके बचने का एक तरीका था। अकेले रहते हुए दीपिका ने कई बार सुसाइड करने का प्लान भी बनाया। एक दिन दीपिका अपने पेरेंट्स के सामने फूट-फूटकर रोने लगीं जिसके बाद उनकी मां भांप गई कि उन्हें डॉक्टर की जरूरत है। मां की मदद से दीपिका ने डटकर डिप्रेशन का सामना किया और धमाकेदार कमबैक किया। आज दीपिका खुद एंटी डिप्रेशन ऑर्गेनाइजेशन लिव लव लाफ चलाती हैं, जिससे वो डिप्रेस लोगों की मदद करती हैं। मेंटल हेल्थ अवेयरनेस फैलाने के लिए दीपिका को साल 2020 में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की तरफ से क्रिस्टल अवॉर्ड मिल चुका है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VOGUE India (@vogueindia)

इस एक्टर की तस्वीर चूम कर ही सोती थीं दीपिका

दीपिका पादुकोण के बारे में एक बाद जो बेहद कम लोग जानते होंगे कि एक्ट्रेस बचपन से ही हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो की बड़ी फैन थीं। दीपिका के कमरे में लियोनार्डो की कई फोटोज भी होती थीं। दीपिका रोज रात को सोने से पहले लियोनार्डो की फोटो को चूमती थीं। उस वक़्त किसे पता था कि एक दिन दीपिका पादुकोण खुद इंटरेनशनल स्टार बन जाएंगी।