newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gehraiyaan: चलती कार में दीपिका पादुकोण ने गाया गाना, रणवीर सिंह भी हुए ‘बेकाबू’, यहां देखें वायरल हो रहा Video

Gehraiyaan: फिल्म गहराइयां को शकुन बत्रा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ ही सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे ने अहम रोल प्ले कर चुकी हैं। दीपिका पादुकोण की इस फिल्म में एक्टर धैर्य करवा ने भी अहम रोल निभाया है। ये फिल्म (गहराइयां) 11 फरवरी 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म एक दिन बाद यानी 11 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इसे लेकर फैंस तो एक्साइटिड हैं ही साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट में भी इसे लेकर जोश देखते ही बन रहा है। बीती रात मुंबई में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग (Gehraiyaan Screening) रखी गई थी। जिसके बाद एक्ट्रेस (Deepika Padukone) ने फिल्म की बाकी स्टार कास्ट के साथ एक मजेदार वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी, धैर्य करवा और अनन्या पांडे नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही दीपिका पादुकोण एक और वीडियो जिसे रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने शेयर किया है। अब ये दोनों ही वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं।

गहराइयां का गाना गुनगुनाती दिखीं एक्ट्रेस

वायरल हो रहे इन दोनों ही वीडियो में दीपिका पादुकोण फिल्म गहराइयां के गाने गाती हुई नजर आ रही हैं। पहले वीडियो को खुद दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो को गहराइयां की स्क्रीनिंग के बाद बनाकर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है दीपिका के साथ ही फिल्म की पूरी स्टार कास्ट गाने ‘बेकाबू’ को गुनगुना रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने कैप्शन दिया है, ‘हम ऐसे ही शूटिंग शुरू करते हैं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

रणवीर सिंह संग भी की मस्ती

जो दूसरा वीडियो वायरल हो रहा है उसे रणवीर सिंह ने शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह चलती कार में ‘बेकाबू’ गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ध्यान हो ये गाना बीते बुधवार को ही रिलीज हुआ है। रिलीज के साथ ही गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया। इस गाने के बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं वहीं, सवेरा और शालमली खोलगड़े ने इस गाने को अपनी आवाज दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

कब रिलीज होने वाली है गहराइयां

फिल्म गहराइयां को शकुन बत्रा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ ही सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे ने अहम रोल प्ले कर चुकी हैं। दीपिका पादुकोण की इस फिल्म में एक्टर धैर्य करवा ने भी अहम रोल निभाया है। ये फिल्म (गहराइयां) 11 फरवरी 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।