newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Deepika Padukone Viral Video: पैपराजी को देख पहली बार भड़की दीपिका पादुकोण, वीडियो देख नहीं होगा यकीन

Deepika Padukone Viral Video: दरअसल दीपिका पादुकोण हाल ही में रणवीर सिंह के साथ एक फैशन शो में पहुंची थी, जोकि मनीष मल्होत्रा का था। इस शो में रणवीर सिंह ने रैंप वॉक किया था और दीपिका को वॉक के दौरान किस भी किया था, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार दीपिका पादुकोण को उनकी फिल्मों के अलावा उनके शांत व्यवहार के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस को बी टाउन की सबसे शांत और प्यारी एक्ट्रेसेस में गिना जाता है लेकिन पहली बार दीपिका को पैपराजी पर गुस्सा करते हुए देखा गया। दीपिका का मीडिया को डांटते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, तो चलिए जानते हैं।


गुस्से में दिखीं दीपिका

दरअसल दीपिका पादुकोण हाल ही में रणवीर सिंह के साथ एक फैशन शो में पहुंची थी, जोकि मनीष मल्होत्रा का था। इस शो में रणवीर सिंह ने रैंप वॉक किया था और दीपिका को वॉक के दौरान किस भी किया था, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। ये वीडियो भी उसी फंक्शन है,जो बैक स्टेज का है। हालांकि ये वीडियो भी पुराना है। वीडियो में पैपराजी को दीपिका और बाकी सभी का बैक स्टेज फोटो क्लिक करते हुए देखा गया। उस वक्त दीपिका अपनी सासू मां के साथ थी। पैपराजी को बैकस्टेज देखकर दीपिका ने उन्हें तुरंत बाहर जाने के लिए कहा। वहां मौजूद  लोग भी पैपराजी को बाहर जाने के लिए कहते दिखे।


वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में दीपिका काफी गुस्से में दिखीं। दीपिका ने गुस्से में कहा- यहां अलाउड नहीं है, ये बैकस्टेज है…। दीपिका का यही वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि इस दौरान दीपिका व्हाइट कलर की साड़ी में दिखीं थी। इस साड़ी में एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही थीं। काम की बात करें तो दीपिका शाहरुख खान के साथ जवान में दिखने वाली हैं और वो ऋतिक के साथ फाइटर में भी दिखेंगी।