newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sayantani Ghosh Marriage: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने रचाई ब्वॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी संग शादी, तस्वीरों को सोशल मीडिया पर किया शेयर

Sayantani Ghosh Marriage: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सायंतनी घोष (Sayantani Ghosh) ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी संग सात फेरे लिए। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

नई दिल्ली। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सायंतनी घोष (Sayantani Ghosh) ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी संग सात फेरे लिए हैं। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। नागिन फेम सायंतनी ने कोलकाता में शादी की। उनकी शादी की सभी रस्में उनके कोलकाता स्थित घर में हुईं। ज्यादातर देखा जाता है कि सेलिब्रिटीज की शादी काफी भव्य होती हैं लेकिन उन्होंने काफी सादगी से सभी फंक्शन किए।

इंस्टा पर शेयर की शादी की तस्वीरें

सायंतनी घोष और अनुग्रह तिवारी की शादी में काफी करीबी और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी और सभी रस्मों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस पर जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं। सभी उन्हें उनकी शादी की बधाई भी दे रहे हैं।

इन तस्वीरों में सायंतनी लाल रंग की बनारसी साड़ी में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने सफेद कुमकुम के साथ लाल रंग की बिंदी लगाई हुई थी जो उनको लुक को और खूबसूरत बना रहा है। वहीं, अनुग्रह धोती और कुर्ते में नजर आएं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- ‘और इस तरह मैं मिस से मिसेज बन गई।’

यहां देखें सायंतनी की तस्वीरें-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sayantani (@sayantanighosh0609)

ऐसे हुई थी शुरुआत

बता दें कि 8 साल पहले सायंतनी घोष और अनुग्रह तिवारी एक दूसरे से मिले थे। दोनों की एक फ्रेंड के जरिए मुलाकात हुई थी। अब 8 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। हाल ही में दोनों की सगाई हुई थी। वहीं, सायंतनी ने कुछ समय पहले ही साफी कर दिया था कि उनकी शादी एक निजी समारोह में होगी।

सायंतनी के करियर की बात करें तो वो टीवी का जाना माना नाम हैं। उन्होंने कुमकुम से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने नागिन 4, एक प्यारा सा बंधन, ससुराल सिमर का और नामकरण जैसे सीरीयल में काम किा है।