नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने सिलौटी चैलेंज (Silhouette Challenge) किया, जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। कपल का ये रोमांटिक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फैंस को ये काफी पसंद आ रहा है। दीपिका-रणवीर का ये वीडियो काफी अच्छा है।
इसकी शुरूआत में ही सिलौटी चैलेंज (Silhouette Challenge) का बैकग्राउंड म्यूजिक बजता है। जिसमें रणवीर और दीपिका रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों दरवाजे के पास खड़े हैं और रोमांटिक हो रहे हैं। फिर इसके बाद ही वीडियो का इफेक्ट चेंज होता है और रोमांटिक की जगह दोनों फनी हरकत करने लगते हैं। ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन लिखा, ”क्या इस गाने की जगह रिंगा रिगा रोजेज बजाएं?”
View this post on Instagram
उनके इस वीडियो पर काफी सेलिब्रिटी कमेंट कर रहे हैं। आलिया भट्ट ने कमेंट करते हुए लिखा, ”हा हा हा हिलेरियस।” इसके अलावा रणवीर सिंह ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया, उन्होंने लिखा, ”श्योर, हम ऐसा भी कर सकते हैं।”
View this post on Instagram
क्या है #silhouttechallenge
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया चैलेंज धूम मचा रहा है। पूरी दुनिया में सेलेब्रिटीज इस पर वीडियोज बना रहे हैं। इस चैलेंज में पहले पूरे कपड़े में स्क्रीन पर डांस करना होता है, फिर अचानक लाइट रेड हो जाती है और कम कपड़ों या न्यूड होकर डांस करना होता है।