newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sapna Choudhary: हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने किया केस दर्ज

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस मूव्स और कातिलाना अदाओं की वजह से जानी जाती हैं। लेकिन अब उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली है। दिल्ली पुलिस ने उनपर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

नई दिल्ली। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस मूव्स और कातिलाना अदाओं की वजह से जानी जाती हैं। उनकी पॉपुलैरिटी बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारों से ज्यादा है। उनकी परफॉर्मेंस देखने लाखों लोग आते हैं। लेकिन अब उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली है। दिल्ली पुलिस ने उनपर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

पढ़े पूरा मामला

दरअसल, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (Delhi Police economic Offences Wing) ने सपना चौधरी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और दूसरों के बीच विश्वास भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आर्थिक अपराध शाखा ने एक कंपनी की शिकायत पर सपना चौधरी और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता कंपनी ने सपना चौधरी पर अग्रीमेंट तोड़ने और एक कर्मचारी की कथित मिलीभगत से कंपनी के क्लाइंट्स को चुराने का आरोप लगाया है।