newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Inside Videos: हाथ में जाम लिए 87 की उम्र में भांगड़ा करते दिखे धर्मेंद्र, पोते की रोका सेरेमनी में जमकर नाचे एक्टर!

Inside Videos: फैंस को धर्मेंद्र का डांस करते हुए वीडियो काफी पसंद आ रहा हैं। 87 की उम्र में धर्मेंद्र धमाकेदार तरीके से डांस कर रहे हैं और आस-पास के लोग भी एंजॉय कर रहे हैं।

नई दिल्ली। देओल फैमिली में इस वक्त जश्न का माहौल है क्योंकि धर्मेन्द्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी की रस्में चल रही हैं। हाल ही में करण देओल की रोका सेरेमनी हुई, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के लोगों को ही देखा गया। खास बात रही की धर्मेंद्र और सनी देओल दोनों को करण की शादी में खूब मस्ती करते हुए देखा गया। हालांकि खबरें आई थी कि एक्टर करण की सिर्फ शादी में शामिल होंगे, लेकिन इनसाइड वीडियो तो कुछ और ही बयां कर हा है।

18 जून को है शादी

रोका सेरेमनी की इनसाइड वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक वीडियो में करण और उनकी होने वाली दुल्हन दृशा आचार्य को एक साथ केक काटते हुए देखा गया। दृशा पीली साड़ी में दिख रही हैं और उन्होंने लाइट ज्लैवरी के साथ लुक को पूरा किया है, जबकि करण ग्रे इंडियन अटायर में दिख रहे हैं। दोनों एक साथ केक कट कर रहे हैं और एक-दूसरे को खिला रहे हैं। वहीं एक वीडियो और सामने आया है जिसमें धर्मेंद्र और  सनी देओल को साथ में डांस करते देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो रोका सेरेमनी का है। वीडियो में धर्मेंद्र हाथ में गिलास लिए कित्थे चलिए गाने पर जमकर थिरक रहे हैं और उनका साथ उनके बेटे सनी दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @varindertchawla


सोशल मीडिया पर छा गया धर्मेंद्र का डांस

फैंस को धर्मेंद्र का डांस करते हुए वीडियो काफी पसंद आ रहा हैं। 87 की उम्र में धर्मेंद्र धमाकेदार तरीके से डांस कर रहे हैं और आस-पास के लोग भी एंजॉय कर रहे हैं। यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि पाजी आप को ग्रेट हो। वाकई धर्मेंद्र का ये अंदाज सभी को बहुत पसंद आ रहा है। बता दें कि करण और दृशा की शादी 18 जून को होने वाली है और 18 जून को ही धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर की शादी हुई थी।