newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sidnaaz: क्या सिद्धार्थ ने शहनाज से छिपकर कर ली थी शादी, इस वजह से हो रही है इस बारे में चर्चा

Sidnaaz: सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से शहनाज बुरी तरह टूट गई हैं। वो उनके अंतिम संस्कार में बुरी तरह रोती बिलखती नजर आई थी। इसके अलावा शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला के लिए आयोजित की गई खास पूजा में हिस्सा भी लिया। जिसके बाद से उनकी और सिद्धार्थ की शादी की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया।

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से सभी हैरान हैं। उनका परिवार, दोस्त और फैंस को अभी भी उनके चले जाने का यकीन नहीं है। शुक्रवार को वो पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशाम घाट पर हुआ। जहां उनकी मां रीता शुक्ला और शहनाज गिल ने उनकी अंतिम क्रिया की सभी रस्में की। बता दें कि दोनों का काफी बुरा हाल था, दोनों को संभालना काफी मुश्किल था। एक्टर की आत्मा की शांति के लिए पूरे परिवार ने खास पूजा की थी, जिसमें उनके परिवार के साथ उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज गिल भी शामिल हुईं। जब से शहनाज की पूजा करते हुए तस्वीरें सामने आई हैं तब से उनकी शादी की खबरें भी सामने आ रही हैं।

shehnaj

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से शहनाज बुरी तरह टूट गई हैं। वो उनके अंतिम संस्कार में बुरी तरह रोती बिलखती नजर आई थी। रोने के कारण उनकी आंखें सूज चुकी हैं। श्मशान घाट में वो बेसुध नजर आईं। उनकी जबान पर सिर्फ सिद्धार्थ का ही नाम था। वो उन्हें बार-बार उठाने की कोशिश कर रहे थीं। इसके अलावा शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला के लिए आयोजन की गई खास पूजा में हिस्सा भी लिया।

जिसके बाद से उनकी और सिद्धार्थ की शादी की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया। लोगों बार-बार सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि क्या इन दोनों की शादी हो गई है, क्योंकि शहनाज सिद्धार्थ के अंतिम समय पर भी साथ थीं। इसके अलावा वो उनकी अंतिम क्रिया में अंत तक रहीं। जिसके लेकर ये आशंका जताई जा रही है कि शहनाज और सिद्धार्थ ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KRISHNA KUMAR (@filmybuddyytv)

हालांकि अब कारण जो भी हो, लेकिन सच्चाई तो ये है कि सिद्धार्थ के जाने से अब सिडनाज जोड़ी टूट गई है। फैंस उन्हें साथ देखना चाहते थे। अपनी फेवरेट जोड़ी को याद करते हुए उनके फैंस सिडनाज जोड़ी के खास लम्हों को याद कर रहे हैं।