newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कंगना हुई 33 साल की, बहन रंगोली ने शेयर की बचपन की तस्वीर

बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें अपने प्रशंसकों और रिश्तेदारों की बधाई मिल रही है। सोशल मीडिया पर कंगना को बर्थडे विश करने वालों में उनकी बड़ी बहन रंगोली चंदेल भी शामिल है। रंगोली ने एक तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें अपने प्रशंसकों और रिश्तेदारों की बधाई मिल रही है। सोशल मीडिया पर कंगना को बर्थडे विश करने वालों में उनकी बड़ी बहन रंगोली चंदेल भी शामिल है। रंगोली ने एक तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

रंगोली चंदेल ने ट्विटर पर कंगना और अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है। जिसमे दोनों बहनें अपने पिता के साथ पढाई करते हुए नजर आ रही हैं। रंगोली ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे ‘छोटू’। 90के दशक की एक ठेठ गर्मियों की शाम, जब पापा हम से होमवर्क कराते थे हम बहुत शांत दिखते हैं, लेकिन उस वक्त हमारी हड्डियां कांप रही होती थीं।”

इसके अलावा कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे वो बधाई देने वालों को शुक्रिया अदा करती नजर आ रही हैं। साथ ही शहीद भगत सिंह को याद कर कुछ पंक्तियाँ भी जाती नजर आई।