newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#DilipKumar: दिलीप कुमार के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर, अमिताभ-अक्षय समेत कई बड़े हस्तियों ने ट्वीट कर जताया दुख

Dilip Kumar Passes Away: वहीं अब उनके निधन की खबर आने के बाद पूरे देश में शोक की लहर छा गई है।सोशल मीडिया पर लोगों अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर दुख जता रहे है। बॉलीवुड कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड में ‘ट्रैजेडी किंग’ के नाम से मशहूर महान अभिनेता‌ दिलीप कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज सुबह उन्होंने मुबंई के हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांल ली। वह 98 साल के थे। बता दें कि वह कई दिनों से बीमार चल रह थे जिसके बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हिंदी सिनेमा में उनके बेहतरीन अभिनय को हमेशा के लिए याद किया जाएगा। ‘मुगले आजम’, ‘देवदास’ और ‘गंगा जमुना’ जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले ट्रैजेडी किंग ने करीब 60 साल तक सिल्वर स्क्रीन पर राज किया। वहीं अब उनके निधन की खबर आने के बाद पूरे देश में शोक की लहर छा गई है।सोशल मीडिया पर लोगों अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर दुख जता रहे है। बॉलीवुड कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।