newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vivek Agnihotri: ‘भोपाली’ वाले बयान पर मुश्किल में फंसे निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, उनके खिलाफ मुंबई थाने में शिकायत हुई दर्ज

Vivek Agnihotri: विवेक के इस विवादित बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह समेत कई लोग नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में विवेक अग्नहोत्री के खिलाफ ये शिकायत 27 वर्षीय पीआर मैनेजर रोहित पांडे ने दर्ज कराई है।

नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपने बयान के चलते इन दिनों मुश्किल में फंसते नजरे आ रहे हैं। उनके खिलाफ मुंबई के वर्सोवा थाने एक शिकायत दर्च कराई गई है। एक इंटरव्यू के दौरान विवेक भोपालियों के लिए समलैंगिक शब्द का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। विवेक के इस विवादित बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह समेत कई लोग नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में विवेक अग्नहोत्री के खिलाफ ये शिकायत 27 वर्षीय पीआर मैनेजर रोहित पांडे ने दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता भोपाल मध्य प्रदेश के निवासी हैं, और उन्होंने इस मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

दरअसल, एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने कहा था कि ‘लोग अक्सर भोपालियों को उनकी नवाबी इच्छाओं के कारण समलैंगिक मानते हैं।’ इंटरव्यू के इस क्लिप के वायरल होने के बाद से विवेक के प्रति भोपालवासियों ने खासी जाहिर की है। विवेक क्लिप में आगे कहते हैं कि “मैं भोपाल से हूं, भोपाल में बड़ा हुआ हूं, लेकिन मैं खुद को भोपाली नहीं कहता, क्योंकि इसका एक निश्चित अर्थ होता है। अगर कोई खुद को भोपाली कहता है, तो इसका आम तौर पर मतलब होता है कि वो व्यक्ति समलैंगिक है.. ‘नवाबी’ कल्पनाओं वाला कोई व्यक्ति है।” राजस्थान में कांग्रेस के स्पोक्स पर्सन डॉ.विजय यादव ने भी वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “क्या लगता हैं आपको यह सुन कर भोपाल भाजपा के नेताओं का खून खौलेगा? या इस बात से सहमत होकर फ़िल्म के पोस्टर लगाते रहेंगे ??”