newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Disha Patani: 31 साल की हुई दिशा पटानी, एक्ट्रेस नहीं साइंटिस्ट बनना चाहती थी अभिनेत्री

Disha Patani: दिशा पटानी एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। अदाकारा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म लोफर से की थी। दिशा की पहली हिंदी फिल्म बायोपिक एम.एस. धोनी थी। दिशा ने अपने कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग करनी शुरु कर दी थी। इन्होंने लखनऊ के एमिटी यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

नई दिल्ली। अपनी हॉटनेस से सबके दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस दिशा पटानी को तो सब जानते ही होंगे। दिशा पटानी एक शानदार अदाकारा है। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी हॉटनेस के लिए जानी जाती है। दिशा अपनी तस्वीरों और वीडियो से सोशल मीडिया पर आग लगाती रहती है और इनकी तस्वीरों पर फैंस भी भर-भर के प्यार लुटाते है। अभिनेत्री आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही है। दिशा पटानी का जन्म 13 जून को 1992 को बरेली में हुआ था। एक्ट्रेस के 31वें जन्मदिन पर जानते है इनसे जु़ड़ी कुछ खास बातें-

दिशा पटानी नहीं बनना चाहती थी एक्ट्रेस

दिशा पटानी एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। अदाकारा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म लोफर से की थी। दिशा की पहली हिंदी फिल्म बायोपिक एम.एस. धोनी थी। दिशा ने अपने कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग करनी शुरु कर दी थी। इन्होंने लखनऊ के एमिटी यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। अभिनेत्री बचपन से साइंटिस्ट बनना चाहती थी लेकिन बाद में इन्होंने एक्टिंग की तरफ अपना रुझान शुरु किया और फिर एक्टिंग में आ गई। दिशा ने 17 साल की उम्र में अपना पहला फोटोशूट कराया था। इसके बाद इन्होंने कुछ टीवी एड किए। दिशा ने साल 2013 के फेमिना मिस इंडिया में भाग लिया था। इसके बाद से तो एक्ट्रेस के करियर ने रफ्तार पकड़ी।

एक्ट्रेस की लव लाइफ

अभिनेत्री के लव लाइफ की बात करें तो दिशा अपने अफेयर को लेकर काफी चर्चा में रही है। इन्होंने अपने मॉडलिंग के दौरान टीवी के जाने-माने एक्टर पार्थ समथान को डेट किया था लेकिन बाद में दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। वहीं इसके बाद दिशा की जोड़ी बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ देखने को मिली। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी करते है। हालांकि, खबरों की माने तो अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है।