newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने शर्लिन के खिलाफ पुलिस में कराई शिकायत दर्ज, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

Rakhi Sawant: बताया जा रहा है कि राखी ने  मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामला आईपीसी की धारा 500,504,506 और 509 के तहत दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच की कैट फाइट खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन दोनों एक्ट्रेसेस एक दूसरे पर घटिया इल्जाम लगा रही हैं।दोनों को बीते काफी दिनों से एक दूसरे के खिलाफ गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हुए देखा गया। मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच चुका है। पहले शर्लिन ने राखी सावंत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी अब राखी ने भी  मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एक्ट्रेस ने कई धाराओं में केस दर्ज कराया था।

राखी ने लगाए गंभीर आरोप

बताया जा रहा है कि राखी ने  मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामला आईपीसी की धारा 500,504,506 और 509 के तहत दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। राखी ने शर्लिन पर आरोप लगाया है कि 6 नवंबर 2022 को शर्लिन ने अपने  यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाली थी जिसमें उन्होंने राखी के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया था। उन्हें गालियां तक दी थी। वीडियो पर एक्शन लेते हुए ही एक्ट्रेस ने शर्लिन के खिलाफ एक्शन लिया है।

बीते हफ्ते से चल रही है शर्लिन-सावंत में लड़ाई

एक दिन पहले ही शर्लिन ने राखी सावंत और सिंगर फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट  के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।शर्लिन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि राखी और  फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट दोनों ने मीडिया के सामने उनके लिए गलत और गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया और उनका कोई अश्लील वीडियो भी दिखाया। पुलिस ने शर्लिन की शिकायत पर भी मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दो दिन पहले ही शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने भी राखी सावंत का सपोर्ट करते हुए कहा था कि शर्लिन किसी को भी बदनाम करने लगती हैं पहले उन्हें किया था और अब साजिद खान और सलमान खान को कर रही हैं। बता दें कि शर्लिन ने साजिद खान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और अब बिग बॉस में उन्हें देखकर भड़क गई। साजिद के बहाने एक्ट्रेस ने सलमान खान पर भी निशाना साधा था।