नई दिल्ली। शाहरुख खान की मचऑवेटेड फिल्म डंकी का पहला गाना लुट-पुट गया रिलीज हो गया है और आते ही सोशल मीडिया पर तैर रहा है। गाने में तापसी पन्नू और शाहरुख खान की केमिस्ट्री देखी जा रही है, जिसमें शाहरुख तापसी को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं। गाना आपको बिल्कुल पंजाबी फील देने वाला है और गाने के लिरिक्स भी काफी मजेदार हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि डंकी के रिलीज में एक महीने का समय बचा है और वो बड़े पर्दे पर साउथ सुपरस्टार प्रभास की सालार से भिड़ने वाली है। दोनों के बीच बड़े पर्दे पर बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा।
Agar dance mein isse zyaada chhalaang lagata toh udd hi jaata. I hope ki yeh romance @taapsee aur aapke dilon mein bhi zaroor tent lagayega. @arijitsingh, your voice made me sound like love, yet again. Cheers to @ipritamofficial, @swanandkirkire, #IPSingh and @Acharya1Ganesh for… pic.twitter.com/kb9RsqXIUU
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 22, 2023
कैसा है गाना
गाने में शाहरुख खान यानी हार्डी किसी रोमियो की तरह तापसी के पीछे हैं और उन्हें अपने प्यार का अहसास करवाने में लगे हैं। फिल्म में तापसी का नाम मन्नू है क्योंकि गाने की हर लाइफ में शाहरुख खान चीख-चीखकर मन्नू का नाम ले रहे हैं। गाने में एक्टर के डांसिंग स्टेप भी बहुत फनी है, जिसे देखकर आप नाचने के लिए मजबूर हो जाएंगे। गाने में शाहरुख अपने दोस्तों के साथ मिलकर तापसी को विदेश भेजने के लिए तैयार कर रहे हैं। वो उन्हें चलने,बैठने और खाने के तरीके बताते हैं लेकिन शाहरुख का ध्यान तो तापसी से हट ही नहीं रहा है। बता दें कि गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। जबकि गाने के बोल स्वानंद किरकिरे और आईपी सिंह ने लिखे हैं। गाने को संगीत प्रीतम ने दिया है, जबकि आवाज अरिजीत सिंह की है।
Tere Dil Mein Tent Lagaunga
Tere Ishq mein Goteh Khaunga
Main toh gaya…
Lutt Putt Gaya
30 days to the journey of Love….#Dunki.#DunkiDrop2 – #LuttPuttGaya song out tomorrow! pic.twitter.com/PSZ65RQwuz— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 21, 2023
शाहरुख ने क्या लिखा
एक्टर ने गाने को सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा-” अगर डांस में इससे ज्यादा छलांग लगता तो उड़ ही जाता। मुझे उम्मीद है कि ये रोमांस होगा @तापसी और आपके दिलों में भी जरूर टेंट लगेगा। @अरिजीतसिंह तुम्हारी आवाज़ से मुझे एक बार फिर प्यार जैसा महसूस हुआ।
Bina aisi family ke, kaise hogi Diwali aur kaisa hoga New Year? Asli maza toh saath chalne, saath rukne, aur saath hi celebrate karne mein hai… Dunki ki poori duniya hai yeh ullu de patthe!
The #DunkiDrop1 is out now.
Watch it here: https://t.co/OlicweXz7M#Dunki releases… pic.twitter.com/qLwGTaKoCG— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 10, 2023
किस पर आधारित है डंकी
डंकी एक रिफ्यूजी की कहानी है, जिसमें शाहरुख यानी हार्डी अपने चार दोस्तों के साथ लंदन जाने की तैयारी करता है लेकिन अवैध तरीके से। अब उनके साथ होगा, ये आपको फिल्म देखकर ही पता लगेगा। शाहरुख के अलावा फिल्म में बोमन ईरानी और विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है जबकि फिल्म को जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Mei toh Lutt Putt Gaya Sir Ji ❤️❤️ !!
— Vishesh (@kedia_vishesh) November 22, 2023
ताड़ना बंद करो @iamsrk 🫶🏻🫶🏻
— Fatima Khan (@afficasm) November 22, 2023
फैंस भी गाने पर प्यार लुटा रहे हैं
गाना रिलीज होने के बाद फैंस भी शाहरुख और डंकी के नए गाने पर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-मैं तो लुट गया सर जी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- कितना मधुर, प्यारा और दिल को छू लेने वाला गाना है. संगीत वीडियो देखते समय मेरे चेहरे पर लगातार मुस्कान बनी रही। मजा आ गया।
BLOCKBUSTER DUNKI pic.twitter.com/MLncC7cM0X
— BOBBEY (@CalIMeDon) November 22, 2023
Such a sweet, cute and heartwarming song. I had a constant smile on my face while watching the music video. Mazaa aa gaya, very happy vibes. #LuttPuttGaya ✨️💜
— sohom (@AwaaraHoon) November 22, 2023
So excited for #Dunki ♥️
— VG Mediaworks (@VGMediaworks) November 22, 2023