newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shiva Shankar Master Passed Away: साउथ इंडस्ट्री के फेमस कोरियोग्राफर शिवा शंकर का कोरोना से निधन, सोनू सूद और राजामौली ने जताया दुख

Shiva Shankar Master Passed Away: भारतीय सिनेमा के मशहूर कोरियोग्राफर शिवा शंकर मास्टर का निधन हो गया। 72 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। वो कुछ समय पहले ही कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। उनका इलाज हैदराबाद के आईजी अस्पताल में चल रहा था।

नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के मशहूर कोरियोग्राफर शिवा शंकर मास्टर का निधन हो गया। 72 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। वो कुछ समय पहले ही कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। उनका इलाज हैदराबाद के आईजी अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हर कोई उनके जाने से दुखी है। सोनू सूद और राजामौली ने उनके निधन पर दुख जताया है।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने शिव शंकर की मदद भी की थी, इसके बावाजूद भी शिव शंकर को बचाया नहीं जा सका। बता दें कि वो कुछ समय पहले ही कोरोना की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के आईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

अब खबर आ रही है कि शिवा शंकर मास्टर का बड़े बेटा भी कोरोना से संक्रमित है। उनका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मास्टर जी के निधन से सभी सदमें हैं। सोनू सूद और राजामौली ने उनके निधन पर दुख जताया है।

सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा- ”शिव शंकर मास्टरजी के निधन के बारे में सुनकर दिल टूट गया। उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन भगवान की योजना अलग थी। आपको हमेशा मिस करेंगे मास्टरजी। ईश्वर परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। सिनेमा हमेशा आपको याद करेगा सर।”

साउथ के फिल्म मेकर एसएस राजामौली ने ट्वीट कर लिखा- ”यह जानकर दुख हुआ कि जाने-माने कोरियोग्राफर शिव शंकर मास्टर गरु का निधन हो गया है। मगधीरा के लिए उनके साथ काम करना एक यादगार अनुभव था। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार के प्रति संवेदना।”