newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Prakash Jha Birthday: मशहूर फिल्म डॉयरेक्टर प्रकाश झा का आज बर्थडे, जानिए क्यों नहीं की पिता ने 5 साल तक उनसे बात?

Prakash Jha Birthday: प्रकाश झा ने अपने करियर में कई हिट फिल्में बनाईं। बीते कुछ समय से वो वेब सीरिज में भी अपना हाथ आजमा रहे हैं। उनकी सीरिज को भी दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता प्रकाश झा का आज जन्मदिन है। 27 फरवरी 1952 को बिहार के ‘चंपारण‘ जिले में जन्में प्रकाश झा किसी समय में एक पेंटर बनना चाहते थे। एक इंटरव्यू के दौरान वो बताते हैं कि, जिस समय लोग आईएएस और आईपीएस बनना चाहते थे, उस समय वो पेंटर बनना चाहते थे। उन्होंने यशिका कैमरा खरीदा और 300 रुपए लेकर घर से निकल गए। इसके बाद से उनके पेरेंट्स के साथ उनके रिश्ते खराब हो गए। प्रकाश के पिता ‘तेजनाथ झा‘, जो एक उच्च प्रशासनिक अधिकारी थे, इस बात से तो इतने नाराज हो गए कि उन्होंने 5 साल तक उनसे बात नहीं की थी। फिल्म इंडस्ट्री में नाम बनाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था।

बताया जाता है कि संघर्ष के दिनों में उनके पास कमरे का किराया देने और खाने तक के लिए भी पैसे नहीं होते थे। ऐसे में उन्होंने कई रातें जुहू बीच के फुटपाथ पर गुजारनी पड़ीं थीं। प्रकाश झा ने अपने करियर में कई हिट फिल्में बनाईं। बीते कुछ समय से वो वेब सीरिज में भी अपना हाथ आजमा रहे हैं। उनकी सीरिज को भी दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला है। साल 1985 में प्रकाश झा ने बॉलीवुड अभिनेत्री ‘दीप्ति नवल‘ से शादी की थी। इसके कुछ साल बाद ही उन्होंने एक बेटी को गोद ले लिया, जिसका नाम उन्होंने ‘दिशा‘ रखा। उनका एक बेटा भी है,जिसका नाम ‘प्रियरंजन‘ है। हालांकि शादी के 17 साल बाद प्रकाश झा और दीप्ति का तलाक हो गया।

साल 1984 में फिल्म ‘हिप हिप हुर्रे’ से हिंदी सिनेमा में निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू करने वाले प्रकाश झा की पहली ही फिल्म को ‘राष्ट्रीय सम्मान’ से नवाजा गया, डिहार के बंधुआ मजदूरों की कहानी पर आधारित थी। इसके बाद साल 2010  में उन्होंने फिल्म राजनीति का निर्माण किया, जो बॉक्सऑफिस पर काफी हिट साबित हुई। इस फिल्म में अजय देवगन, कैटरीना कैफ, अर्जुन रामपाल, मनोज वाजपेयी, रणबीर कपूर मुख्य किरदार में नजर आए थे। प्रकाश झा की कुछ यादगार फिल्मों की बात करें तो ‘सत्याग्रह‘,‘चक्रव्यूह‘,‘सांड की आंख‘,‘गंगाजल‘,‘अपहरण‘,‘राजनीति‘,‘आरक्षण‘ जैसी कई शानदार फिल्मों का निर्माण किया।