newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Koffee With Karan 8: करण जौहर ने शो के बीच में किये अश्लील इशारे तो आदित्य रॉय कपूर ने अनन्या पांडे को कहा अपनी जिंदगी का…

Koffee With Karan 8: करण के कंट्रोवर्सियल कॉफ़ी काउच पर बॉलीवुड के दो हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर आए। दोनों ही एक्टर्स ने करण के सामने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किये। आदित्य रॉय कपूर ने अनन्या पांडे को लेकर भी खुल कर बात की और ”आशिकी 3” से जुड़े सवाल पर चौंकाने वाले स्टेटमेंट देकर शो के होस्ट करण और अपने साथ आए अर्जुन कपूर दोनों को ही हैरान कर दिया।

नई दिल्ली। करण जौहर के कंट्रोवर्सियल चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 का नया एपिसोड डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुका है। इस बार करण के कंट्रोवर्सियल कॉफ़ी काउच पर बॉलीवुड के दो हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर आए। दोनों ही एक्टर्स ने करण के सामने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किये। आदित्य रॉय कपूर ने अनन्या पांडे को लेकर भी खुल कर बात की और ”आशिकी 3” से जुड़े सवाल पर चौंकाने वाले स्टेटमेंट देकर शो के होस्ट करण और अपने साथ आए अर्जुन कपूर दोनों को ही हैरान कर दिया। इतना ही नहीं इस एपिसोड में करण जौहर ने अपने ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया और दीपिका-रणवीर को करण के शो के बाद ट्रोल किये जाने पर भी रिएक्शंस दिए, तो आइये जानते हैं पूरा माजरा।

करण जौहर ने दिया अपने ट्रोलर्स को करारा जवाब

कॉफी विद करण सीजन 8 के नए एपिसोड में करण जौहर ने अपने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। करण ने शो में आदित्य और अर्जुन से बात करते हुए अपने ट्रोल एक्सपीरियंस शेयर किये और बताया कि कभी उन्हें उनकी सेक्सुएलिटी के लिए ट्रोल किया जाता है, कभी एज शेमिंग की जाती है, कभी बॉडी शेमिंग की जाती है। कभी फैशन को लेकर ट्रोल करते हैं। हद तो तब होती है जब ये उनकी मां और बच्चों तक को नहीं छोड़ते। इसपर अर्जुन कपूर ने कहा कि ये वही लोग हैं जिनको आपकी बस अटेंशन चाहिए होती है। ये पहले तो आपको ट्रोल करते हैं और अगर आप कहीं दिख जाएं तो आपके साथ सेल्फी खिंचवाने भी सबसे पहले आते हैं।

दीपिका-रणवीर को लेकर बोले करण जौहर

आगे करण जौहर ने सीजन 8 के पहले एपिसोड का जिक्र किया, जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आए थे। उन्होंने कहा कि वो एपिसोड इतना अच्छा था हम इतने खुश थे। सबने दिल से बात की। दीपिका-रणवीर ने चीज़ें शेयर की लेकिन उस एपिसोड को ट्रोल किया गया। दीपिका-रणवीर को ट्रोल किया गया। इस चीज़ ने मुझे वाकई बहुत गुस्सा दिलाया। आप किसी की शादी और पर्सनल लाइफ के बारे में जानते ही क्या हो ? आगे करण ने शो के दौरान अपने ट्रोलर्स को मिडिल फिंगर दिखाते हुए कहा- ”तू अपना घर देख न भाई।”

‘आशिकी 3’ को लेकर बोले आदित्य रॉय कपूर

शो में करण जौहर ने आदित्य रॉय कपूर से ‘आशिकी 3’ में कार्तिक आर्यन के लीड रोल प्ले करने के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि- ”मैं पूछना चाहता हूं कि कोई आपकी फ्रेंचाइजी को आगे ले जाता है तो कैसा लगता है?” इसपर आदित्य रॉय कपूर ने कहा कि- ”आशिकी 3 में एक्टिंग करने के लिए कार्तिक एकदम सही इंसान है” आगे आदित्य ने कहा- ”फिल्म के दूसरे पार्ट में मेरे होने की कोई संभावना ही नहीं थी क्योंकि पहले पार्ट में मेरा किरदार वहां चला गया जहां से वो वापस नहीं लौट सकता।” इसपर अर्जुन कपूर ने तुरंत कहा- ”इसके बाद वो नाईट मैनेजर बन गए।” बता दें कि अनन्या पांडे के बारे में भी आदित्य रॉय कपूर ने खुलकर बात की और उनको अपनी जिंदगी का जॉय करार दिया।