newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Ekta Kapoor: एकता कपूर के जन्मदिन पर फैंस दे रहें ऐसे बधाई

Happy Birthday Ekta Kapoor: ‘टीवी क्वीन’ कही जाने वाली एकता कपूर (Ekta Kapoor) 7 जून को अपना 46वां बर्थडे मना रही हैं। बॉलीवुड एक्टर जीतेंद्र और शोभा कपूर की बेटी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक खूब नाम कमाया है।

नई दिल्ली। ‘टीवी क्वीन’ कही जाने वाली एकता कपूर (Ekta Kapoor) 7 जून को अपना 46वां बर्थडे मना रही हैं। बॉलीवुड एक्टर जीतेंद्र और शोभा कपूर की बेटी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक खूब नाम कमाया है। एकता एक सक्सेसफुल डायरेक्टर, स्क्रिप्ट राइटर और प्रोड्यूसर हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर उन्हें देश और दुनिया से बधाई मिल रही है। फैंस अपना ट्विटर पर प्यार लुटा रहे हैं।

ekta kapoor

एकता और शोभा कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स की पार्टनर भी हैं। एकता को पिता से आर्थिक मदद मिलने के बाद उन्होंने टीवी सीरियल्स का निर्माण करना शुरू कर दिया। एकता ने 19 साल की छोटी उम्र से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। जन्मदिन के मौके पर उन्हें सब विश कर रहे हैं।