newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sidharth Shukla : सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से फैंस को लगा बड़ा झटका, शोक में डूबा बॉलीवुड

Sidharth Shukla : इस खबर के आने के बाद से सभी हैरान हैं, उनके फैंस को अपने फेवरिट एक्टर की मौत पर यकीन नहीं हो पा रहा हैं। ट्विटर पर उनके फैंस और बॉलीवुड जगत उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके निधन पर दुखा जता रहे हैं।

नई दिल्ली। बिग बॉस 13 फेम सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। उनके निधन की खबर से हर शख्स दुखी है। उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा थी। इन दिनों वो अपने करियर के पीक पर थे। इस खबर के आने के बाद से सभी हैरान हैं, उनके फैंस को अपने फेवरिट एक्टर की मौत पर यकीन नहीं हो पा रहा हैं। ट्विटर पर उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके निधन पर दुखा जता रहे हैं।