newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

James Twitter Review: दिवंगत सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म ‘जेम्स’ देख भावुक हुए फैंस, यहां देखें रिएक्शन

James Twitter Review: पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने भी उन्हें याद करते हुए कहा कि दिवंगत अभिनेता पुनीत कन्नड़ हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। वहीं, विपक्ष के नेता सिद्धारमैया का कहना है कि पुनीत आज भी करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं।

नई दिल्ली। दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की फिल्म ‘जेम्स’ आज गुरुवार को उनके जन्मदिन पर रिलीज की गई है। फिल्म को हाल के दिनों में सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है। सिनेमाघरों में पुनीत के प्रशंसकों की भीड़ भी देखी जा रही है। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है, जिससे राज्य में उत्सव का माहौल बन गया है। दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार के जन्मदिन पर आज उन्हें कई राजनीतिक नेताओं और फिल्मी हस्तियों ने युवा अभिनेताओं ने श्रद्धांजलि दी है।

punit

पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने भी उन्हें याद करते हुए कहा कि दिवंगत अभिनेता पुनीत कन्नड़ हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। वहीं, विपक्ष के नेता सिद्धारमैया का कहना है कि पुनीत आज भी करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। बता दें, फिल्म को देखने के बाद पुनीत राजकुमार के फैंस सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

नीचे देखें लोगों का रिएक्शन