newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#PearlVPuri: पर्ल वी पुरी के इमोशनल पोस्ट पर फैंस दे रहे एक्टर का साथ, सोशल मीडिया पर जता रहे प्यार

#PearlVPuri: टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) के इमोशनल पोस्ट पर फैंस जमकर उनका साथ दे रहे हैं। साथ ही इस मुश्किल समय में उन्हें हिम्मत दे रहे हैं।

नई दिल्ली। टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। उन पर नाबालिग लड़की से रेप के आरोप लगे थे जिसके बाद हाल ही में वो जमानत पर रिहा हुए हैं। हालांकि उनके दोस्तों और फैंस का लगातार कहना था कि वो बेकसूर हैं। लेकिन एक्टर की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई सफाई नहीं आई। लेकिन सोमवार को उन्होंने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

pearl v puri

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस भी उनका जमकर साथ दे रहे हैं और इस मुश्किल समय में उन्हें हिम्मत दे रहे हैं।