Nitin Manmohan: फिल्म प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन को पड़ा दिल का दौरा, हालत गंभीर, वेंटिलेटर में किया गया शिफ्ट

Nitin Manmohan: इसके अलावा उन्हें गंभीर होती स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए उनके परिजन और शुभचिंतक लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। आपको बता दें, उन्होंने कई फिल्मों को निर्मित किया है, जो कि अब उनकी पहचान बन चुकी है। जब कभी-भी न फिल्मों का जिक्र होगा, तो जुबां पर सहज ही नितिन मनमोहन का नाम आ जाएगा।

सचिन कुमार Written by: December 4, 2022 8:39 pm

नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के जाने माने फिल्म निर्देशक नितिन मनमोहन को दिल का दौरा पड़ने के बाद फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में जुटी है। उनके गंभीर होते स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वेंटिलेटर में शिफ्ट कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, अब उनकी हालत में सुधार आ रहा है, लेकिन अभी-भी उनकी हालत खतरे से बाहर नहीं आई है। वहीं, डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में जुटी हुई है। उनके परिजन और शुभचिंतक अस्पताल में लगातार स्वास्थ्य का जायजा ले रहे हैं।

इसके अलावा उनकी गंभीर होती स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए उनके परिजन और शुभचिंतक लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। आपको बता दें, उन्होंने कई फिल्मों को निर्मित किया है, जो कि अब उनकी पहचान बन चुकी है। जब कभी-भी इन फिल्मों का जिक्र होगा, तो जुबां पर सहज ही नितिन मनमोहन का नाम आ जाएगा। उन्हें ब्रह्मचारी’, ‘गुमनाम’ और ‘नया जमाना’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्मों को निर्मित किया है, जो कि भारतीय सिनेमा में कीर्तिमान स्थापित किया है।

उन्होंने ‘गली गली चोर है’, ‘दीवानगी’ और ‘सब कुशल मंगल जैसी फिल्मों को भी निर्मित किया है। फिल्म जगत से जुड़े लोग भी उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। खबर है कि अभिनेता अक्षय खन्ना भी फिल्म निर्माता का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच चुके हैं। फिलहाल, सभी यही दुआ कर रहे हैं कि जल्द से जल्द उनके स्वास्थ्य में सुधार आए।

Latest