newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Awarded films on OTT: वो फिल्में जिन्हें बेहतरीन प्रदर्शन के लिए किया गया सम्मानित, अब ओटीटी पर हो रही स्ट्रीम

Awarded films on OTT: पंकज त्रिपाठी की कागज फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म लाल बिहारी की सच्ची कहानी पर आधारित जिसमें एक शख्स 20 साल खुद को सरकारी कागजों में जिंदा घोषित करने की जद्दोजहद में लगा रहता है

नई दिल्ली।सभी लोग अच्छी फिल्मों को देखना पसंद करते हैं जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हो या किसी बड़े पुरस्कार से सम्मानित की गई हो। आज हम आपके लिए ऐसी शानदार फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं जिन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड 2022 से नवाजा गया है। इस लिस्ट में ब्लॉकबस्टर अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द राइज से लेकर रणवीर सिंह की फिल्म 83 तक शामिल है। खास बात ये है कि आप उन्हें ओटीटी पर देख पाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि ये फिल्मेंं कौन-कौन सी हैं।

पुष्पा: द राइज

साल की ब्लॉकबस्टर अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द राइज का क्रेज आज भी लोगों के दिलों पर छाया हुआ है।  इस फिल्म को फिल्म ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है। फिल्म को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं। फिल्म की कहानी लाल चंदन के ईद-गिर्द घूमती है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन कर चुकी है।

मिमी

कृति सेनन की फिल्म मिमी भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म एक सरोगेट मदर की कहानी को दिखाता है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी की कॉमेडी मे चार-चाँद लगाने का काम किया है। फिल्म मूल रूप से 2011 की मराठी फिल्म माला आई व्हायची पर आधारित है। लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, साईं तम्हंकर, एवलिन एडवर्ड्स, दीप जोशी, मनोज पाहवा और सुप्रिया पाठक भी हैं। फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस फिल्म के लिए कृति को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।

83

रणवीर सिंह स्टार फिल्म 83 भले ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। हालांकि कहा जा रहा है कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर मार्च में रिलीज की जाएगी। फिल्म की कहानी 25 जून, 1983 को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय क्रिकेट इतिहास के उस सुनहरे दिन में ले जाती है, जब भारतीय क्रिकेट टीम ने दो बार के विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर भारत को क्रिकेट के विश्व मंच पर ला खड़ा किया था। इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था।

कागज

पंकज त्रिपाठी की कागज फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म लाल बिहारी की सच्ची कहानी पर आधारित जिसमें एक शख्स 20 साल खुद को सरकारी कागजों में जिंदा घोषित करने की जद्दोजहद में लगा रहता है। फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं।