newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

FIR Against Javed Akhtar: RSS की तुलना तालिबान से कर बुरे फंसे जावेद अख्तर, मुंबई पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

FIR Against Javed Akhtar: दरअसल गीतकार जावेद अख्तर ने एक इंटरव्‍यू के दौरान खुलकर अपनी राय रखी थी। जिसमें उन्होंने तालिबान को लेकर अपनी राय रखी थी। जावदे अख्तर ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि, आरएसएस का समर्थन करने वालों की मानसिकता भी तालिबानियों जैसी ही है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) का विवादों से चोली दामन का साथ है। अक्सर जावेद अख्तर अपने बयानों या ट्वीट के जरिए ऐसा कुछ ना कुछ बोल देते है जिसके चलते वह सुर्खियों में आ जाते है। हाल ही में जावेद अख्तर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तुलना तालिबान से कर डाली थी। जिसको लेकर वह चर्चा में आ गए थे। इसी बीच अब आरएसएस की तुलना करने को लेकर जावेद अख्तर मुश्किलों में फंस गए है। लेकिन इस बार उनका बयान उनके लिए गले की फांस बन गया है। दरअसल मुंबई पुलिस ने जावेद अख्तर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह केस स्थानीय वकील संतोष दुबे की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

javed akhtar

बता दें कि जावेद अख्तर ने आरएसएस की तुलना तालिबान से की थी। एएनआई को दिए अपने बयान में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, स्थानीय अधिवक्ता संतोष दुबे की शिकायत पर मुलुंड पुलिस स्टेशन (Mulund Police) में जावेद अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानिए क्या कहा था जावेद अख्तर  

दरअसल गीतकार जावेद अख्तर ने एक इंटरव्‍यू के दौरान खुलकर अपनी राय रखी थी। जिसमें उन्होंने तालिबान को लेकर अपनी राय रखी थी। जावदे अख्तर ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि, आरएसएस का समर्थन करने वालों की मानसिकता भी तालिबानियों जैसी ही है। उनके इस बयान को लेकर जमकर बवाल भी हुआ था। सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर के इस बयान की जमकर आलोचना भी गई। इतना ही नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया था।