newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajkummar Rao: राजकुमार राव के साथ हुई धोखाधड़ी, पैन कार्ड से लिया गया इतने रुपये का लोन

Rajkummar Rao: इस साल राजकुमार राव की झोली में कई सारी फिल्में हैं। वो इस साल ‘हिट’, ‘मोनिका’, ‘ओ माय डार्लिंग’ और ‘भीड़’ जैसी फिल्मों से फैंस का दिल जीतने वाले हैं। अभी तक इन फिल्मों की रिलीज डेट को लेकर कोई नहीं जानकारी सामने नहीं आई है।

नई दिल्ली। आए दिन खबरें आती हैं कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी फ्रॉड का शिकार हुए हैं। बीते दिन ही खबर आई थी कि सलमान की एक्ट्रेस रिमी सेन के साथ 4 करोड़ की ठगी हुई है। अब राजकुमार राव के साथ फ्रॉड होने की खबर सामने आई हैं।एक्टर राजकुमार राव ने खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वो  एक धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं जहां उनके नाम पर लोन लेने के लिए उनके पैन कार्ड का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है। एक्टर ने इस बात की जानकारी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

फ्रॉड के बारे में जानकारी देते हुए और अपने फैंस को आगाह करते हुए एक्टर ने बताया कि उनके पैन कार्ड का इस्तेमाल छोटी रकम का कर्ज लेने के लिए किया गया है, जिससे उनके सिबिल स्कोर पर असर पड़ा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- मेरे पैन कार्ड का गलत तरीके से इस्तेमाल करके मेरे ही नाम पर  2500 रुपये का एक छोटा सा लोन लिया गया है।जिससे मेरा सिबिल स्कोर इफेक्ट हुआ है…@CIBIL_Official कृपया इसे ठीक करें और इस धोखाधड़ी के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाएं। ये पहली बार नहीं है जब किसी बड़े स्टार के साथ धोखाधड़ी हुई हो। सनी लियोन और रिमी सेन के साथ भी धोखाधड़ी हो चुकी है।


इस साल कई फिल्मों में दिखेंगे राजकुमार

काम की बात करें तो इस साल राजकुमार राव की झोली में कई सारी फिल्में हैं। वो इस साल ‘हिट’, ‘मोनिका’, ‘ओ माय डार्लिंग’ और ‘भीड़’ जैसी फिल्मों से फैंस का दिल जीतने वाले हैं। अभी तक इन फिल्मों की रिलीज डेट को लेकर कोई नहीं जानकारी सामने नहीं आई है। साल के आखिर तक फिल्म रिलीज हो जाएंगी। एक्टर को आखिरी बार फिल्म बधाई दो में दिखा गया था। जिसमें उन्होंने पुलिस वाले का किरदार निभाया था। फिल्म में भूमि पेडनेकर भी लीड रोल में नजर आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक कलेक्शन किया था।