newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Friday Release : ‘Bhuj’ से लेकर ‘Modern Love Season 2’ तक आज रिलीज होंगी ये फिल्में, देखें लिस्ट

Friday Release : शुक्रवार को नेटफ्लिक्स, एमेजॉन प्राइम और सोनी लाइव पर कई फिल्में और बेव सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनमें बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है।

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते सभी फिल्में बड़े पर्दे की जगह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं। स्वतंत्रता दिवस आने वाला है ऐसे में आपके मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक फिल्में और बेव सीरीज हैं जिसे आप छुट्टी के दिन एंजॉय कर सकते हैं। आज 13 अगस्त है, शुक्रवार के दिन कई फिल्म और रिलीज हो रही हैं। जिसकी लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं।

शुक्रवार को नेटफ्लिक्स, एमेजॉन प्राइम और सोनी लाइव पर कई फिल्में और बेव सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनमें बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है।

भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ आज रिलीज होने वाली है। ये फिल्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज हो रही है। ये फिल्म आज 5.35 बजे रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज हैं।

मॉर्डन लव सीजन 2

मॉर्डन लव सीजन 2 आज रिलीज होने वाला है। ये एमेजॉन प्राइम पर रिलीज होने वाला है। इसका पहला सीजन दर्शकों द्वारा पसंद किया गया था। जिसके बाद मेकर्स ने इसका दूसरा सीजन लाने की घोषणा की थी। ये सीरीज न्यूयॉर्क टाइम्स के पॉपुलर कॉलम पर बेस्ड है।

द किंगडम

स्पेनिश ड्राम फिल्म द किंगडम आज रिलीज होने वाली है। ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म का भी दर्शकों को काफी इंतजार था।

शांतिति क्रांति

शांतिति क्रांति एक मराठी सीरीज है। जिसमें 3 दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। ये तीनों दोस्त एक रोड ट्रिप पर जाते हैं, मस्ती और इमोशन्स से भरी होती है। ये कहानी दोस्ती पर आधारित है।