newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Fukrey-3 Leaked: रिलीज से दो दिन पहले ही लीक हुई फुकरे-3, सोशल मीडिया पर प्रसाद की तरह बंट रहा पाइरेसी लिंक

Fukrey-3 Leaked: पहले भी कई बार देखा गया है कि रिलीज से कुछ घंटे पहले या रिलीज से कुछ घंटे बाद ही फिल्म लीक हो जाती है और यूजर्स को पाइरेसी फिल्म देखने को मिल जाती है। पहले भी पाइरेसी जैसी चीजों को खत्म करने की कोशिश की गई है लेकिन अब लगता है कि लगाम कसने की जरूरत है।

नई दिल्ली। अगर आप हंसने और गुदगुदाने का इंतजार कर रहे हैं, तो फुकरे 3 आपको हंसाने के लिए तैयार है। फिल्म में वहीं पुरानी तिकड़ी दिखने वाली है, जो पहले भी दो बार दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है लेकिन फैंस के लिए बुरी खबर है क्योंकि फिल्म फुकरे-3 रिलीज से पहले ही लीक हो गई है। सोशल मीडिया पर फुकरे-3 लीक ट्रेंड कर रहा है। ट्विटर और यूट्यूब पर लिंक भी फॉरवर्ड किए जा रहे हैं। ये खबर फैंस और फिल्म के मेकर्स दोनों के लिए बुरी खबर हैं।

मेकर्स के लिए बड़ा झटका

सोशल मीडिया पर फुकरे 3 लीक हो गई है। कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर  यूट्यूब लिंक और व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। जिसमें फिल्म के लिंक शेयर किए जा रहे हैं। यूजर्स ने टोरेंट वेबसाइटों, तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम और मूवीरुलज़ पर लिंक शेयर किए हैं, जहां पर फिल्म रिलीज से पहले ही लीक हो गई है। फिल्म का रिलीज से लीक होने मेकर्स के लिए बड़ा झटका है क्योंकि इससे फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भयंकर असर पड़ सकता है। अगर वाकई ऐसा हुआ है कि तो फिल्म का बजट निकालना भी मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि लोग पैसे खर्च करने के बजाय लीक फिल्म को मुफ्त में देखना पसंद करेंगे।


28 सितंबर को होनी है रिलीज

पहले भी कई बार देखा गया है कि रिलीज से कुछ घंटे पहले या रिलीज से कुछ घंटे बाद ही फिल्म लीक हो जाती है और यूजर्स को पाइरेसी फिल्म देखने को मिल जाती है। पहले भी पाइरेसी जैसी चीजों को खत्म करने की कोशिश की गई है लेकिन अब लगता है कि लगाम कसने की जरूरत है। गौरतलब है कि फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म को मृगदीप लांबा ने निर्देशित किया है। फिल्म में ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और मनजोत सिंह है।