newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Honey Singh Receives Death Threats: हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने धमकी भरा वॉइस नोट भेजा, सिंगर ने दिल्ली पुलिस से मांगी मदद

Honey Singh Receives Death Threats: कनाडा में बेठे गोल्डी बराड़ ने हनी सिंह को धमकी दी है और ये धमकी वाइस नोट के जरिए दी है। इस बात की जानकारी खुद सिंगर ने दी है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस के हेडक्वार्टर में जाकर इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस भी इसकी खोज पड़ताल में जुट गई है। स्पेशल सेल हनी सिंह को आए इस धमकी भरे वाइस नोट की जांच में जुटी है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपरों के बादशाह हनी सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। इन्होंने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक गाने गाए है और इनके गानों पर कई लोग थिरके है। बड़े-बड़े सुपरस्टार तक इनकी आवाज पर नाचे है। हनी सिंह एक ऐसे सिंगर है जिनका बच्चों में भी क्रेज देखने को मिलता है। सिंगर के ऊपर संकट की तलवार लटक रही है। दरअसल, सिंगर को धमकी मिली है और ये धमकी किसी और ने नहीं बल्कि कनाडा में बेठे गोल्डी बराड़ ने दी है।

हनी सिंह को मिली धमकी

दरअसल, कनाडा में बेठे गोल्डी बराड़ ने हनी सिंह को धमकी दी है और ये धमकी वाइस नोट के जरिए दी है। इस बात की जानकारी खुद सिंगर ने दी है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस के हेडक्वार्टर में जाकर इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस भी इसकी खोज पड़ताल में जुट गई है। स्पेशल सेल हनी सिंह को आए इस धमकी भरे वाइस नोट की जांच में जुटी है। हालांकि, उस वाइस नोट में क्या है इस बात की जानकारी सिंगर के द्वारा नहीं बताई गई है। हां, उन्होंने इस बात का विश्वास जरूर दिलाया है कि वक्त आने पर वह इसके बारे में भी बताएंगे।

हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस को दर्ज कराई शिकायत

हनी सिंह इस वाइस नोट के बाद से काफी डरे हुए है। सिंगर ने कहा कि उनके साथ यह पहली बार हुआ है इससे पहले लोगों ने उन्हें सिर्फ प्यार दिया है लेकिन अब यह वाइस नोट उन्हें डरा रहा है। हनी ने बताया कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की है। उनको और उनके स्टॉप को एक कॉल आया था। यह कॉल गोल्डी बराड़ के नाम से था। हनी ने खुद को सुरक्षा देने को भी कहा है। इस घटना के बाद से वह काफी डरे हुए है। हालांकि, जब सिंगर से पूछा गया कि उनको क्या धमकी मिली है तो इस पर उन्होंने कुछ भी जवाब नहीं दिया और कहा कि समय आने पर सब बता दूंगा लेकिन मैंने पुलिस को सारे सबूत दे दिया है।