newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Kiran Rao: किरण राव का 49वां जन्मदिन आज, फिल्म ”लगान” के सेट पर हुआ था आमिर खान से प्यार

Happy Birthday Kiran Rao: किरण राव बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की एक्स पत्नी है। दोनों फिल्म लगान के सेट पर एक दूसरे से मिले थे, बस दोनों के बीच वही से प्यार का बीज उगने लगा। आइए किरण के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जानते हैं

नई दिल्ली। किरण राव बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम है। किरण राव का आज यानी 7 नवंबर 1973 को तेलंगाना में जन्म हुआ था। किरण राव हिंदी फिल्म प्रोड्यूसर,स्क्रीन राइटर और डायरेक्टर है। इन्होंने सोफिया कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। किरण एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती है। डायरेक्टर अब 49 साल की हो गई है। किरण राव बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की एक्स पत्नी है। दोनों फिल्म लगान के सेट पर एक दूसरे से मिले थे, बस दोनों के बीच वही से प्यार का बीज उगने लगा। आइए किरण के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जानते हैं-

किरण और आमिर की लव स्टोरी 

किरण राव और आमिर खान ने साल 2005 में एक दूसरे से शादी की। उससे पहले  आमिर खान ने रीना दत्ता से साल 2002 में तलाक लिया जिसके बाद आमिर खान पूरी तरह से टूट गए थे। जिसके बाद किरण राव उनको मिली और उन्होंने उस मुश्किल दौर में एक्ट्रेस को संभाला। दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ने लगी और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, शादी के 15 साल बाद अचानक से दोनों कपल ने शादी का एलान कर दिया, जिसके बाद इनके फैंस काफी हैरान भी हो गए थे। दोनों का एक बच्चा भी है जिसका नाम आजाद राव खान है।

किरण राव का वर्कफ्रंट

किरण राव के वर्कफ्रंट की बात करें तो किरण ने फिल्म लगान में अस्टिटेंट डायरेक्टर के रूप में की थी। इसके बाद किरण ने धोबी घाट का डायरेक्शन किया। इस फिल्म को क्रिटिक्स की काफी सराहना मिली थी। इसके साथ ही किरण राव फिल्म लाल सिंह चढ्ढा की प्रोड्यूसर भी रही हैं।