newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Justin Bieber: 26 साल के हुए जस्टिन बीबर, फैंस दे रहे जन्मदिन की बधाई

Happy Birthday Justin Bieber: हॉलीवुड के जाने-माने सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) का आज जन्मदिन है। 1 मार्च, 1994 में जन्में जस्टिन ड्र्यू बीबर आज अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी बेहतरीन गायकी के दम पर उन्होंने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है।

नई दिल्ली। हॉलीवुड के जाने-माने सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) का आज जन्मदिन है। 1 मार्च, 1994 में जन्में जस्टिन ड्र्यू बीबर आज अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी बेहतरीन गायकी के दम पर उन्होंने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। बता दें कि आज करोड़ों के दिलों में राज करने वाले बीबर को सिर्फ 16 साल की उम्र में फेम मिल गया था। उसके बाद से आज तक उन्होंने कभी पलट कर नहीं देखा।

Justin Bieber

इसके अलावा बीबर को 2008 में आरबीएमजी रिकॉर्ड्स में साइन किया गया था। मात्र 16 साल की उम्र में उनका पहला एल्बम ‘माई वर्ल्ड 2.0’ रिलीज हुआ था। जिसमें उनका सुपर हिट सॉन्ग ‘बेबी’ था। ये गाना आज तक बीबर के फैंस के जुबां पर है। उन्होंने खुद को एक टीन आईडल के रुप में स्थापित किया और अपनी अलग पहचान बनाई। इसके अलावा उन्होंने अपनी 3 डी बायोपिक-कॉन्सर्ट फिल्म जस्टिन बीबर: नेवर से नेवर रिलीज की, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।

Justin Bieber

बीबर के जन्मदिन के मौके पर वो ट्विटर पर #HappyBirthdayJustinBieber के नाम से ट्रेंड कर रहे हैं। जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है और दुनियाभर से लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। आप भी देखिए किसने किया कहा।