newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

KRK: क्या Brahmastra फिल्म को हिट कराने के लिए कमाल आर खान को गिरफ्तार किया गया है

KRK: क्या Brahmastra फिल्म को हिट कराने के लिए कमाल आर खान को गिरफ्तार किया गया है लेकिन केआरके के फैन इस गिरफ्तारी की कोई और ही वजह बता रहे हैं यहां हम वही बताने का प्रयास करेंगे।

नई दिल्ली। लगातार फिल्मों का बॉयकॉट का चलन जारी है। एक के बाद एक फिल्म बॉयकॉट के निशाने पर आई हैं। पहले लाल सिंह चड्ढा फिर रक्षाबंधन फिर दोबारा और उसके बाद लाइगर फिल्म भी फ्लॉप हो गई है। अब बॉयकॉट के निशाने पर है फिल्म ब्रह्मास्त्र। ब्रह्मास्त्र फिल्म का लगातार बॉयकॉट चल रहा है। फिल्म का इतना जोरों से विरोध हो रहा है की आने वाले समय में ये फिल्म भी एक बड़ी फ्लॉप हो सकती है। इसी बीच कल ये भी खबर आई की फिल्म रिव्यूवर केआरके यानी कमाल आर खान को गिरफ्तार किया गया है। कमाल आर खान को इतने आनन-फानन में गिरफ्तार किया गया, कि सब चौंक गए थे। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत भी दे दी गई। पुलिस ने बताया की उन्हें साल 2020 के कुछ ट्वीट के कारण गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन केआरके के फैन इस गिरफ्तारी की कोई और ही वजह बता रहे हैं यहां हम वही बताने का प्रयास करेंगे।


आपको बता दें केआरके एक ऐसे रिव्यूवर हैं जो लगातार इन फिल्मों का विरोध करते आए हैं। उन्होंने पहले ही लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने की बात कर दी थी। इसके अलावा उन्होंने ब्रह्मास्त्र के भी फ्लॉप होने की बात कर दी है। काफी समय से वो रिव्यू कर रहे हैं और जब भी वो फिल्म का बेकार रिव्यू करते हैं तब उसका दर्शकों पर असर पड़ता है। ऐसे में किसी भी फिल्म को बॉयकॉट करने में उनका एक बड़ा हाथ होता है।

लोगों का ऐसा मानना है की ब्रह्मास्त्र फिल्म के बॉयकॉट के डर से ही उन्हें गिरफ्तार किया गया और उसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आपको बता दें 9 सितंबर को ब्रह्मास्त्र फिल्म रिलीज़ होने वाली है और इस बीच केआरके को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज देने पर केआरके इस फिल्म के बारे में कोई भी राय नहीं रख पाएंगे। जिसके कारण फिल्म के विरोध करने वाले में से ज्यादातर लोग कम हो जाएंगे। क्योंकि केआरके की तरफ से कोई भी ट्वीट और वीडियो नहीं बन सकेगा। इसलिए अब लोगों को लग रहा है की केआरके को इन्हीं कारणों से 14 दिन की न्यायिक हिरासत दी गयी है जिससे ब्रह्मास्त्र फिल्म को बचाया जा सके। इसके अलावा लोग ये भी बात कर रहे हैं की आखिर केआरके को 2020 के ट्वीट के लिए क्यों पकड़ा गया है।