newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

हॉलीवुड निर्माता हार्वे विंस्टीन को 23 साल की जेल, यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार

हॉलीवुड निर्माता हार्वे विंस्टीन को दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामले में बुधवार को 23 साल की सजा सुनाई गई है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, विंस्टीन (67) पिछले महीने सुनाई गई अपनी सजा के बाद हिरासत में था।

नई दिल्ली।  हॉलीवुड निर्माता हार्वे विंस्टीन को दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामले में बुधवार को 23 साल की सजा सुनाई गई है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, विंस्टीन (67) पिछले महीने सुनाई गई अपनी सजा के बाद हिरासत में था। वह व्हील-चेयर पर अदालत में पहुंचा। हॉलीवुड की सबसे शक्तिशाली शख्सियतों में से एक विंस्टीन को 25 फरवरी को न्यूयॉर्क की एक ज्यूरी ने यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार दिया था।

producer harvey weinstein

हार्वे पर क्रिमिनल सेक्सुअल एक्ट और दुष्कर्म जैसे आरोप लगाए गए थे, जिसमें उसे दोषी पाया गया। कुल पांच महिलाओं और सात पुरुषों की ज्यूरी ने पांच दिनों तक विचार-विमर्श करने के बाद हार्वे को थर्ड डिग्री रेप और फस्र्ट डिग्री आपराधिक यौन गतिविधि के मामले में दोषी पाया।

harvey

हार्वे पर 80 से ज्यादा महिलाओं ने यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगाए थे। इसमें उनकी पूर्व सहयोगी मिमी हेली और हॉलीवुड एक्ट्रेस जेसिका शामिल थीं। हालांकि उसे कुछ ऐसे मामलों से बरी कर दिया गया, जिनसे उसे उम्रकैद हो सकती थी। उसे 2013 में न्यूयॉर्क के एक होटल में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का भी दोषी ठहराया गया।

Jessica Mann

बता दें कि जब पिछले महीने हॉलीवुड निर्माता को दोषी करार दिया गया था तो कई हॉलीवुड अभिनेत्रियों ने ट्विटर के जरिए अपनी खुशी जाहिर की थी। उस दौरान एश्ली जड से लेकर रीस विदरस्पून और पद्मा लक्ष्मी ने हार्वे को सजा मिलने पर खुशी जताई थी।