newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lata Mangeshkar Health Update: अब कैसी है लता मंगेशकर की तबीयत, डॉक्टर ने दी दिग्गज गायिका को लेकर जानकारी

Lata Mangeshkar Health Update: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के साथ ही लता मंगेशकर को न्यूमोनिया की भी शिकायत थी। ऐसे में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। हालांकि ये पहली बार नहीं है। इससे पहले भी लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हुई हैं। पहले भी लता मंगेशकर को न्यूमोनिया की शिकायत हुई थी जिसके चलते उन्हें साल 2019 में कुछ समय अस्पताल में रहना पड़ा था।

नई दिल्ली। सुर कोकिला के नाम से जानी जाने वाली लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) पिछले एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें कोरोना से संक्रमित पाए जाने बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के साथ ही फैंस उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इस बीच डॉक्टर की ओर से दिग्गज गायिका की हेल्थ को लेकर अपडेट (Lata Mangeshkar Health Update) दिया गया है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती लता मंगेशकर की जांच कर रहे डॉक्टर्स का कहना है कि उम्र ज्यादा होने के कारण उन्हें ठीक होने में ज्यादा समय लगेगा।

singer lata mangeshkar

बता दें, कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद ही उनकी सेहत को देखते हुए अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स लगातार उन्हें मॉनिटर कर रहे हैं। डॉ. प्रतीत समदानी और उनकी टीम के नेतृत्व में लता मंगेशकर का इलाज हो रहा है। एक एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत रत्न लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देते हुए डॉ. प्रतीत ने कहा, ‘अभी वो फिलहाल (लता मंगेशकर) आईसीयू में हैं। हम उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार उन्हें मॉनिटर कर रहे हैं। वृद्धावस्था के कारण उन्हें ठीक होने में अभी समय लगेगा’।

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के साथ ही लता मंगेशकर को न्यूमोनिया की भी शिकायत थी। ऐसे में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। हालांकि ये पहली बार नहीं है। इससे पहले भी लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हुई हैं। पहले भी लता मंगेशकर को न्यूमोनिया की शिकायत हुई थी जिसके चलते उन्हें साल 2019 में कुछ समय अस्पताल में रहना पड़ा था।

lata

आपको बता दें, लता मंगेशकर 92 साल की हो गई हैं ऐसे में वो कहीं भी बाहर नहीं जाती। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि उन्हें कोरोना अपने एक स्टाफ मेंबर के संपर्क में आने के बाद हुआ जो कि वायरस से पॉजिटिव पाया गया था। वहीं, अस्पताल में होने के बाद से ही उनके परिवार के लोग भी लगातार लता मंगेशकर के स्वास्थय को लेकर जानकारी देते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन को जब लता मंगेशकर के स्वास्थ्य की जानकारी मिली थी तो उन्होंने भी अपने एक ट्वीट के जरिए दिग्गज गायिका के ठीक होने की प्रार्थना की थी।