newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Aryan Khan Case: जमानत मिलने के बाद कैसा था आर्यन और शाहरुख खान का रिएक्शन, पढ़ें यहां

Aryan Khan Case: आर्यन की जमानत उनके साथ-साथ उनकी लीगल टीम, परिवार और फैंस के लिए राहत की बात है। उनके वकील मुकुल रोहतगी ने खुलासा करते हुए बताया कि बेटे की जमानत की खबर मिलने के बाद शाहरुख खान की आंखों में आंसू आ गए थे।

नई दिल्ली। ड्रग्स क्रूज केस में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के लाडले आर्यन खान (Aryan Khan) को हाई कोर्ट ने 28 अक्टूबर को जमानत दे दी। इस खबर के आने के बाद शाहरुख खान और गौरी खान समेत उनके फैंस बहुत खुश हुए। फैंस ने शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ के बाहर पटाखे जलाए। तो सोशल मीडिया पर एसआरके फैंस ने जश्न मनाया। इस बीच जमानत की खबर सुन कैसा रहा शाहरुख और आर्यन का रिएक्शन ये भी जानिए।

shahrukh khan and aryan khan

बेटे की जमानत पर रोए शाहरुख

आर्यन खान की जमानत की खबर सुन शाहरुख खान काफी खुश हुए। इतना ही नहीं वो खुशी से पड़े। बता दें कि हाई कोर्ट में आर्यन का केस वकील मुकुल रोहतगी ने लड़ा। आर्यन को जमानत दिलवाने के लिए अपनी दलीलें रखीं, जिसके चलते हाई कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। आर्यन की जमानत उनके साथ-साथ उनकी लीगल टीम, परिवार और फैंस के लिए राहत की बात है। मुकुल रोहतगी ने खुलासा करते हुए बताया कि बेटे की जमानत की खबर मिलने के बाद शाहरुख खान की आंखों में आंसू आ गए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryan Khan (@___aryan___)

ऐसा था आर्यन का रिएक्शन

बता दें कि 28 अक्टूबर को आर्यन खान को जमानत मिली थी। जिसके बाद शाम 6 बजे उन्हें उनकी बेल की खबर मिली थी। जिसे सुन वो खुश हो गए थे। खाना देते हुए उन्हें शाम को उनकी बेल की खबर सुनाई गई। जिसके बाद उन्होंने मुस्कुराकर जेल के कर्मचारियों का शुक्रिया अदा किया। जेल प्रशासन के मुताबिक, आर्यन को जब जमानत की जानकरी मिली तो वो काफी खुश हो गए थे।