newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Priyanka Chopra: ‘नवाबों के शहर में तुम्हारा स्वागत नहीं…’, लखनऊ में लगे प्रियंका चोपड़ा के पोस्टर, हो रहा विरोध

Priyanka Chopra: दरअसल प्रियंका चोपड़ा 2 दिन के लखनऊ दौरे पर हैं। एक्ट्रेस यूनिसेफ प्रोग्राम के तहत लखनऊ पहुंची है। जहां वो आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ खेलती नजर आई और उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में मीना मंच से अपनी कई बातें भी रखी।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को भारत आए हुए हफ्ता भर हो चुका है और वो मुंबई की अलग-अलग जगहों पर स्पॉट की जा रही है। एक्ट्रेस काफी लंबे गैप के बाद इंडिया वापस आई हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने खुद के मेकअप प्रोडक्ट हेयर प्रोडक्ट अनॉमली के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के लिए वो अलग-अलग शहरों का दौरा कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस को प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंच चुकी है लेकिन अब लखनऊ में  एक्ट्रेस का विरोध क्यों हो रहा है। लखनऊ में कुछ लोग प्रियंका की एंट्री बैन करना चाहते  हैं। एक्ट्रेस के नाम के पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है और लखनऊ में एक्ट्रेस का विरोध क्यों हो रहा है।

लखनऊ में एक्ट्रेस का विरोध

दरअसल प्रियंका चोपड़ा 2 दिन के लखनऊ दौरे पर हैं। एक्ट्रेस यूनिसेफ प्रोग्राम के तहत लखनऊ पहुंची है। जहां वो आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ खेलती नजर आई और उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में मीना मंच से अपनी कई बातें भी रखी। इसी दौरान शहर में प्रियंका चोपड़ा के कुछ पोस्टर देखने को मिले। जिसमें लिखा था- नवाबों के शहर में तुम्हारा स्वागत नहीं है। पोस्ट पर प्रियंका का फोटो लगा है और उस पर क्रॉस का निशान भी है। हालांकि पोस्टर किसके द्वारा चिपकाए गए हैं,जिसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई हैं। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


प्रियंका ने शेयर किया प्यारा वीडियो

आज प्रियंका चोपड़ा लोक बंधु अस्पताल और वन स्टॉप सेंटर 181 महिला हेल्पलाइन जाएंगी।इसके अलावा यूनिसेफ के दफ्तर भी जाएगी। बता दें कि कल पीसी ने अपने इंस्टाग्राम पर आंगनबाड़ी में बच्चे के साथ समय बिताते हुए फोटोज और वीडियो शेयर की थी। वीडियो में पीसी लड़कियों और महिलाओं के मूल अधिकारों की बात करती दिखती थी। प्रियंका न एक प्यारा सा वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो स्कूल के बच्चे का साथ टाइम बिता रही हैं। स्कूल में बच्चों ने भी अपनी कला दिखाने के लिए काफी कुछ तैयार किया। इसके अलावा समाज में महिलाओं पर होते अत्याचार को लेकर एक प्ले भी किया। जिसकी एक्ट्रेस ने खूब तारीफ की। वीडियो बहुत प्यारा है।