newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TV Serials Update 9 November 2022: लूजर साबित होगी महिमा तो अर्जुन को वॉर्निंग देते हुए भड़केगी प्रीता

TV Serials Update 9 November 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा और अभिमन्यु रोमांस कर रहे होते हैं कि तभी आनंद सबको कॉल करके डिनर टेबल पर बुलाता है।

नई दिल्ली।छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि मंजरी अक्षरा को चेतावनी देती है कि उसने अभिमन्यु को तड़पते देखा है और अब वो उसकी आंखों में आंसू बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। अक्षरा को अजीब लगता है लेकिन वो नजरअंदाज करती है। वहीं कुंडली भाग्य में प्रीता ने अर्जुन की मुसीबत बढ़ा दी है। प्रीता ने अर्जुन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है और अर्जुन इस बात से बिल्कुल अनजान है।

मंजरी को आएगा अक्षरा पर गुस्सा

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा और अभिमन्यु रोमांस कर रहे होते हैं कि तभी आनंद सबको कॉल करके डिनर टेबल पर बुलाता है। वो कहता है कि उसने बिरसा अस्पताल के एमडी का चुनाव कर लिया है और वो शाम को अनाउंसमेंट करेगा। महिमा को लगता है कि वो ही एमडी बनेगी। इसके बाद अनाउंसमेंट के लिए इवेंट रखा जाता है और वहां आरोही महिमा से फेवर मांगने के  लिए पहुंच जाती है लेकिन महिमा साफ इनकार कर देती है। इसके बाद आनंद एमडी के तौर पर अभिमन्यु को चुनता है। ये सुनकर महिमा के होश उड़ जाते हैं। आनंद उसे अकेले में समझाता है जो कुछ तुमने अभिमन्यु के साथ किया है ये उन्ही गलतियों का फल है। वहीं महिमा के सामने आरोही अक्षरा को ब्लेम करती है और उसे लूजर बुलाती है। अपकमिंग एपिसोड में अक्षरा अभिमन्यु को छोड़कर अपने घर चली जाती है और ये बात मंजरी को बुरी लगती है।

अर्जुन पर भड़केगी प्रीता

वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन और अंजलि काव्या से मिलने के लिए लूथरा हाउस पहुंचते हैं। जहां राखी उसे काव्या से मिलने की इजाजत देती है। अर्जुन काव्या को देखकर खूब रोता है। अंजलि उसे चुप कराने की कोशिश करती है लेकिन अर्जुन काव्या की चिंता में परेशान होता है। सृष्टि ये देखकर हैरान होती है कि इतना तो ऋषभ भी नहीं रोया, जितना अर्जुन रो रहा है। वहीं समीर कुछ फोटोज को लेकर अर्जुन से कहता है कि ये फोटोज तुम्हारे घर में क्या कर रहे थे। अर्जुन कहता है कि मुझे लगता है कि मेरे घर में चोरी की है तुमने। अर्जुन समीर को जवाब देना जरूरी नहीं समझता। जिसके बाद प्रीता ऋषभ को लेकर अर्जुन के घर पहुंचती है और बताती है कि उसने पुलिस में शिकायत की है और अब वो उसकी बेटी से दूर रहेगा।